{"_id":"94692604f330c9f4c775859b27a76c18","slug":"43-students-of-indo-global-college-selects-for-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में यहां के 43 होनहारों का चयन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
भारतीय सेना में यहां के 43 होनहारों का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 23 Jan 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के युवा अब देश की सीमाओं की रक्षा करने में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। यह सपना वीरवार को इंडो ग्लोबल कॉलेजेज अभिपुर में सेना द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में सच हुआ।
विज्ञापन
ड्राइव में 43 विद्यार्थियों का सलेक्शन हुआ। उन्हें सेना में सीधे कमीशन मिला है। चुने गए सभी विद्यार्थियों की देहरादून मिलेट्री अकादमी में ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन
प्लेसमेंट ड्राइव को लेकर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ट्राइसिटी के अलावा हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों के विद्यार्थियों ने भी प्लेसमेंट ड्राइव में अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन
ड्राइव का शुभारंभ सेना के अधिकारी कर्नल उमेश शर्मा द्वारा किया गया। कैप्टन प्रशांत व सूबेदार मेजर आरके शर्मा ने उम्मीदवारों का चयन किया।
सलेक्शन प्रक्रिया में डाक्यूमेंट चेकिंग, शारीरिक माप, फिटनेस टेस्ट, मेडिकल चेकअप किया गया। इस दौरान मेरिट में आने वाले आवेदक को सलेक्ट किया गया।
ड्राइव में कुल 43 आवेदकों का चयन किया गया इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन सुखदेव कुमार सिंगला ने चुने गए उम्मीदवारों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को देश की सेवा के लिए बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए। उन्होंने संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को सेना ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया।