केकेसी में यूजी की 400 सीटें और बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में स्नातक की 400 सीटों पर और
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीए और बीकॉम में 200-200 सीटों पर दाखिले के लिए हरी झंडी दे दी है। सेल्फ फाइनेंस की इन सीटों की फिर से अस्थायी मान्यता मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन अब सोमवार से दाखिले की प्रक्रिया शुरू करेगा।
इससे सबसे ज्यादा
फायदा बीकॉम में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को होगा। कॉलेज में इसी
कोर्स में दाखिले के लिए मारामारी है और इसकी मेरिट 65 प्रतिशत से नीचे
नहीं आ रही है।
प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि सेल्फ फाइनेंस की इन
सीटों पर प्रवेश लेने के लिए यूनिवर्सिटी ने हरी झंडी दे दी है। छात्रों को
प्रवेश के लिए अलग से कोई फॉर्म नहीं भरना होगा।