{"_id":"793bea7f590a2e84cbecabc60608e792","slug":"38-students-get-jobs-in-multinational-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 होनहारों को मिली मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
38 होनहारों को मिली मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Feb 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडो ग्लोबल कॉलेजेस अभिपुर में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। इस मौके पर कई मल्टीनेशनल कंपनियां विद्यार्थियों के सेलेक्शन के लिए कॉलेज पहुंची। कंपनियों ने 38 विद्यार्थियों को शार्टलिस्ट किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्लेसमेंट ड्राइव में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थी शामिल हुए।
वहीं, इस दौरान फाक्सबैगन व डीएलएफ जैसी नामी कंपनियां स्टूडेंट्स के सेलेक्शन के लिए पहुंची। पहले ग्रुप डिस्कशन की प्रक्रिया हुई।
इसके बाद विद्यार्थियों को इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। ग्रुप के चेयरमैन सुखदेव कुमार सिंगला ने चुने गए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि संस्थान के लिए यह गर्व की बात है कि प्रथम बैच के विद्यार्थियों का सेलेक्शन नामी कंपनियों में हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट ड्राइव से विद्यार्थियों को काफी कुछ नया सीखने को मिलता है। भविष्य में भी इस प्रकार की प्लेममेंट ड्राइव आयोजित की जाती रहेगी।
विज्ञापन