3382 डिग्री कॉलेजों में अब 33 प्रतिशत ज्यादा सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में प्राइवेट डिग्री कॉलेजों में स्नातक की 33 प्रतिशत सीटें बढ़ जाएंगी। यह पहला मौका है जब प्राइवेट कॉलेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम की सीटें बढ़ाने का आदेश जारी किया गया हो।
उच्च शिक्षा अनुभाग-एक की ओर से जारी आदेश में साफ लिखा है कि स्ववित्तपोषित अशासकीय डिग्री कॉलेजों में सीटें बढ़ाई जाएंगी। इस पहल से प्रदेश भर के 3382 डिग्री कॉलेजों में सीटें बढ़ जाएंगी।
इंटरमीडिएट में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के पास होने और स्नातक कक्षाओं में उसके मुकाबले सीटें कम होने के कारण यह बढ़ोतरी की गई है।
उच्च शिक्षा अनुभाग-एक के अनुसचिव सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर की ओर से जारी आदेश में सत्र 2014-15 में बीए, बीएससी व बीकॉम में 60 सीटों के एक सेक्शन को बढ़ाकर 80 तक करने के निर्देश प्राइवेट डिग्री कॉलेजों को दिए गए हैं।
प्राइवेट को राहत मगर एडेड कॉलेजों को नहीं
कॉलेजों को अपने यहां उपलब्ध संसाधनों व शिक्षकों की संख्या के आधार पर ये सीटें बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। लुआक्टा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मौलीन्दु मिश्र कहते हैं कि प्राइवेट कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का ऐसा आदेश पहली बार हुआ है।
कॉलेजों को इसका फायदा मिलेगा। उधर, सरकारी व सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज सीट बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
यूपी में सरकारी व सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का अभी तक कोई आदेश नहीं हुआ है, जबकि मेरिट सूची में आए बड़ी संख्या में स्टूडेंट दाखिले का इंतजार कर रहे हैं।
जब दाखिला नहीं मिला तो वे प्राइवेट कॉलेजों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में प्राइवेट कॉलेजों की सीटें बढ़ाने से छात्रों को बहुत अधिक फायदा नहीं होगा क्योंकि इन कॉलेजों में फीस अधिक होती है, जबकि एडेड कॉलेजों में कम फीस होती है।