लखनऊ यूनिवर्सिटी में सेल्फ फाइनेंस की 33 फीसदी सीटें बढ़ीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू ने स्नातक के कोर्सेज में 33 फीसदी तक सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। सोमवार को प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन कोर्स में 60 का सेक्शन चल रहा है उसे बढ़ाकर 80 कर दिया जाए। हालांकि सीटों की वृद्घि केवल सेल्फ फाइनेंस में ही होगी।
इसका सबसे ज्यादा लाभ उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जो बीकॉम, इंटीग्रेटेड एलएलबी या आर्ट्स कॉलेज में चलने वाले कोर्स में प्रवेश चाहते हैं। यह सभी ऐसे कोर्स हैं जिनके लिए अभ्यर्थियों की मारामारी रहती है लेकिन सीटें कम होने से अधिकतर अभ्यर्थियों को मायूसी का सामना करना पड़ता है।
सीटें बढ़ाने के निर्णय से बीकॉम में 60 और इंटीग्रेटेड एलएलबी में 40 अभ्यर्थियों के प्रवेश का रास्ता खुल गया है। प्रो. निमसे ने बताया कि पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया 2-3 दिन में शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अभी डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यदि किसी कॉलेज से स्नातक में सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन आता है तो उस पर भी विश्वविद्यालय विचार करेगा।
बीएससी में भी बढ़ी 20 सीटें
अब बीएससी मैथ्स और बायो में भी 20 सीटें बढ़ जाएंगी। इनमें से बीएससी मैथ्स में ‘फिजिक्स, मैथ्स व कम्प्यूटर साइंस’ समूह और बीएससी बायो के ‘जेनेटिक्स एंड जियोनॉमिक्स,केमेस्ट्री व बॉटनी’समूह में 10-10 सीटें बढ़ जाएंगी।
बीए ऑनर्स पब्लिक पॉलिसी,बैचलर ऑफ टूरिज्म,बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट,डिप्लोमा इन इंटरनेशनल एयरलाइंस एंड कम्यूटर रिजर्वेशन सिस्टम्स और डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन में 10-10 सीटें बढ़ेंगी।
बीकॉम में 60 तो इंटीग्रेटेड एलएलबी में बढ़ी 40 सीटें
कुलपति प्रो.एसबी निमसे ने कहा कि सीटें तभी बढ़ेंगी जब विभाग इसके लिए मांग भेजेंगे। बीकॉम और एलएलबी के लिए सीटें बढ़ाने की मांग काफी ज्यादा है।
अभी तक बीकॉम में रेग्युलर की 450 और सेल्फ फाइनेन्स की 180 सीटें हैं। सेल्फ फाइनेन्स के 60-60 के तीन सेक्शन हैं जिनको बढ़ाकर 80-80 का कर दिया जाएगा। इसी तरह इंटीग्रेटेड एलएलबी में 60-60 के दो सेक्शन हैं। आर्ट्स कॉलेज के कोर्सेज की बात करें तो बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट पेंटिंग में 4,एप्लाईड आर्ट में 4,टेक्सटाइल डिजाइन में 3,स्कल्पचर में 1 और डिप्लोमा इन आर्ट मास्टर ट्रेनिंग में 6 सीटें बढ़ जाएंगी।
एनआरआई कोटे में होगा सीधा प्रवेश
एनआरआई कोटे और इंटरनेशनल व नेशनल खिलाड़ियों को सीधे प्रवेश देने पर मुहर लगा दी गई। एनआरआई कोटे के प्रवेश का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जो वर्तमान में एनआरआई हैं।
स्पोर्ट्स कोटे में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में से इंटर करने वाले और स्पोर्ट्स हॉस्टल व स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों को भी प्रवेश दिए जाएंगे।
वोकेशनल को एडमिशन
श्री जयनारायण पीजी कॉलेज द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर यह पूछा गया था कि क्या वोकेशनल सब्जेक्ट के साथ इंटरमीडिएट करने वालों को बीकॉम में प्रवेश दिया जा सकता है। इस पर प्रवेश समिति ने कहा कि इन अभ्यर्थियों को भी स्नातक में प्रवेश दिया जा सकता है लेकिन उनके पास वोकेशनल विषय के साथ ही कॉमर्स या साइंस का कोर सब्जेक्ट होना चाहिए।