{"_id":"de051fb4a9688911f98a57b05c1855a8","slug":"300-students-one-year-is-waste-because-of-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की गलती से बर्बाद होगा 300 छात्रों का साल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्कूल की गलती से बर्बाद होगा 300 छात्रों का साल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Nov 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों की लापरवाही के कारण यूपी बोर्ड में पंजीकरण से छूटे नौवीं और 11वीं के 300 बच्चों का एक साल बर्बाद होना तय है।
विज्ञापन
ऐसे बच्चों को मौका देने के लिए माध्यमिक शिक्षामंत्री ने 31 अक्तूबर तक पोर्टल खोलने की घोषणा की थी।
इस संबंध में उन्होंने पत्र भी जारी कर दिया था पर कानूनी अड़चन के कारण पोर्टल नहीं खोला जा सका।
ऐसे में बच्चों का एक साल बर्बाद हो जाएगा। एक अक्तूबर पंजीकरण की अंतिम तारीख थी। यूपी बोर्ड में फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए इस वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए गए।
इसकी जिम्मेदारी प्रिंसिपल्स की थी। बार-बार नोटिस के बावजूद नेशनल इंटर कॉलेज, विद्या पब्लिक स्कूल, अवर लैंड पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर समेत कई कॉलेजों के बच्चे पंजीकरण से छूट गए थे।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश से छूटे बच्चों को पंजीकरण का एक मौका देने की मांग उठ रही थी। 20 अक्तूबर को माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने 31 अक्तूबर तक खोलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन