फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 thousand students result has been stranded.

UPTU के 30 हजार स्टूडेंट्स का रिजल्ट फंसा

Tue, 21 Apr 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Apr 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
30 thousand students result has been stranded.

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के 30 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम अटक गए हैं। हालांकि इनके परीक्षा परिणाम इस सप्ताह के अंत तक जारी करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


चूंकि करीब 104 कॉलेजों ने छात्रों के सेशनल और प्रैक्टिकल पेपर के अंक यूपीटीयू को नहीं भेजे हैं। लिहाजा इनके रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहे हैं।

यूपीटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएन मिश्रा ने बताया कि जिन कॉलेजों ने लापरवाही दिखाई है, उन्हें नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जा रहा है। 17 जनवरी को खत्म हुई बीटेक, बीऑर्क, बीफॉर्म, बीएफएडी, बीएफए, एमबीए व एमसीए कोर्स की विषम सेमेस्टर का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हो पाया है। इस परीक्षा में करीब 4.5 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।
विज्ञापन


दरअसल परीक्षा की कापियों की कोडिंग व नतीजे तैयार करने के लिए एजेंसी के निर्धारण की प्रक्रिया में काफी लेटलतीफी की गई। तो विभागीय अधिकारियों के आपसी मतभेद के चलते एजेंसी के निर्धारण के काम को लटकाया गया। जिसका खामियाजा अब स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

30 thousand students result has been stranded.

फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद यूनिवर्सिटी दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा।

देरी पर राजधानी में नौ कॉलेजों से जवाब-तलब
राजधानी में नौ इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक छात्रों के सेशनल व प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजे हैं।

इनमें आजाद इंस्टीट्यूट, सरोज इंस्टीट्यूट, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बीबीडी एनआईटीएम, एसआर इंस्टीट्यूट, अवध इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अंसल टेक्नीकल कैंपस व लखनऊ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

इन प्रमुख संस्थानों ने भी नहीं भेजे अंक

30 thousand students result has been stranded.

छत्रपति साहूजी महाराज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इलाहाबाद, यूपी टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट कानपुर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी सिद्धार्थनगर, श्रीकृष्ण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बागपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सीतापुर, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग बरेली, डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कौशांबी, आरसीवी गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद, ऋषि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मेरठ, दून कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सहारनपुर, नॉर्थ इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिजनौर, महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जेपी नगर, वीर कुंवर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिजनौर, सरस्वती इंस्टीट्यूट उन्नाव, एशिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बाराबंकी, राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज आगरा, लक्ष्य टेक्नीकल कैंपस शाहजहांपुर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed