फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 news colleges will open soon

अब नहीं होगी बीए, एमए में सीटों की किल्लत

Wed, 23 Oct 2013 09:45 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Oct 2013 09:45 AM IST
विज्ञापन
30 news colleges will open soon

बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम में कम सीटों की वजह से दाखिले से महरूम रहने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अगले सत्र से गढ़वाल मंडल में तीस नए कॉलेज खुलने जा रहे हैं।

विज्ञापन


संबद्धता के लिए आवेदन किया
इन कॉलेजों ने श्रीदेव सुमन विवि में संबद्धता के लिए आवेदन कर दिया है। गढ़वाल मंडल में हजारों छात्र बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में कम सीटें होने की वजह से दाखिले से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, सेना के 'जवानों' को ऐसे ठग रही सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से मंडल में कोई नया कॉलेज शुरू नहीं हुआ है, जबकि छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मजबूरी में छात्र प्राइवेट फॉर्म भरते हैं या मुक्त विवि का रुख करते हैं। अब श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि में करीब 30 कॉलेजों ने परंपरागत कोर्स शुरू करने के लिए आवेदन किया है।

इनमें देहरादून के भी कई कॉलेज शामिल हैं। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि एक समिति संबद्धता के लिए कॉलेजों का निरीक्षण शुरू कर चुकी है। इन कॉलेजों को यूजीसी नियमों के तहत पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर चैक करने के बाद ही संबद्धता दी जाएगी।


डीएवी, डीबीएस का बोझ होगा कम
राजधानी में डीएवी, डीबीएस कॉलेजों में दाखिले का सबसे ज्यादा दबाव रहता है। एसजीआरआर कॉलेज में भी छात्रों की संख्या बढ़ रही है। कम सीटें होने के कारण इस बार भी हजारों छात्र दाखिले से वंचित रह गए थे।

पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'

एसजीआरआर में बीकॉम की मेरिट काफी हाई जाने से कई छात्र निराश हुए थे। हालांकि इन कॉलेजों ने भी गढ़वाल विवि से सीट बढ़ाने के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन विवि ने सीटें नहीं बढ़ाई हैं। नए कॉलेज आ जाने के बाद छात्रों के लिए विकल्प बढ़ जाएंगे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed