{"_id":"1de0010ece172dde484577db7d252416","slug":"3-students-selected-in-campus-placement","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैनपेक्ट ने किया 3 छात्रों का भविष्य रोशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जैनपेक्ट ने किया 3 छात्रों का भविष्य रोशन
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपस इंटरव्यू के तहत पढ़ते-पढ़ते फरीदाबाद के अग्रवाल कॉलेज के तीन विद्यार्थियों को जैनपेक्ट कंपनी में नौकरी का ऑफर मिला है, जबकि 29 विद्यार्थियों को कंपनी के अधिकारियों ने नौकरी की प्रतीक्षा सूची में शामिल रखा है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में कैंपस इंटरव्यू के तहत 26 से 28 फरवरी तक जैनपेक्ट कंपनी की ओर से सामूहिक तर्क वितर्क, तार्किक परीक्षण, सामान्य ज्ञान तथा विषय से संबंधित ज्ञान के माध्यम से चयन प्रक्रिया चलाई गई।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया में कॉलेज के विभिन्न संकायों के 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्लेसमेंट सेल की सह संयोजक डॉ. शिल्पा गोयल ने बताया कि 29 विद्यार्थियों को कंपनी ने अपनी प्रतीक्षा सूची में रखा है।
विज्ञापन
इस कंपनी ने तीन विद्यार्थियों को जॉब लेटर ऑफर किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने बताया कि चयनित तीनों विद्यार्थियों में बीकॉम कंप्यूटर के अक्षित, बीकॉम तृतीय वर्ष की सपना व श्वेता शामिल हैं।