{"_id":"df75859560fe4da0322e8084473f121f","slug":"3-research-centers-in-dav-college-sec-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसर्च में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रिसर्च में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jun 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में नए सत्र में तीन रिसर्च सेंटर शुरू होंगे। इससे कालेज स्तर पर भी स्टूडेंट पीएचडी और एमफिल कर सकेंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन से कालेज में रिसर्च सेंटर शुरू करने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
यह जानकारी मंगलवार को प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन ने नए एकेडमिक सत्र (जुलाई 2014) का प्रॉस्पेक्टस रिलीज करते हुए दी। डॉ. जोसन ने बताया कि कालेज को बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री और जुलोजी संकाय में रिसर्च सेंटर शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि साइकोलॉजी रिसर्च सेंटर की मंजूरी की चिट्ठी भी इसी सत्र में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डा. जोसन ने बताया कि मंगलवार से ही प्रॉस्पेक्टस की बिक्री शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को प्रॉस्पेक्टस 400 रुपये में मिलेगा। दूर दराज में रहने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
किस संकाय में कितनी सीटें
डीएवी कालेज में नए सत्र में बीकॉम की 280 सीटों पर प्रथम वर्ष में दाखिला दिया जाएगा। पिछले साल ही कालेज को 70 सीटों का नया यूनिट शुरू करने की मंजूरी मिली है। बीबीए (120) और बीसीए की (120) सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
डीन एडमिशन प्रो.अरुण अग्रवाल ने बताया कि कालेज ने संस्कृत विषय लेने वाले विद्यार्थियों के लिए स्पेशल स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है। गर्ल्स हॉस्टलर के लिए स्पेशल जिम तैयार किया जा रहा है। कालेज लाइब्रेरी को एयर कंडीशन कर दिया गया है। कालेज में नई शूटिंग रेज भी तैयार की जा रही है।
कालेज में पीएचडी कोर्स वर्क की सुविधा
डा. मंजू दिवान ने बताया कि अगले सत्र से कालेज में कम्युनिटी कालेज शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है। एडवांस डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी(50) सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। डा.मंजू ने बताया कि रिसर्च सेंटर मिलने से अब पीएचडी के लिए अनिवार्य 152 घंटे का कोर्स वर्क कालेज अपने स्तर पर ही शुरू करेगा। कोर्स वर्क समर और विंटर ब्रेक में कराया जाएगा। इससे पीएचडी रिसर्च स्कॉलर और शिक्षकों को भी लाभ मिलेगा।
ये रहेगा दाखिले का शेड्यूल
-1 जुलाई तक आवेदन फार्म भरकर जमा कराने होंगे।
-5 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी
-7 जुलाई को काउंसिलिंग और दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।