{"_id":"95917b669735a4e5f2ba46f60a717ef4","slug":"29-students-faint-in-prayer-in-girls-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स स्कूल में प्रार्थना सभा में 29 छात्राएं बेहोश","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गर्ल्स स्कूल में प्रार्थना सभा में 29 छात्राएं बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट/सुजानपुर
Updated Fri, 11 Jul 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के कारण शुक्रवार को सुजानपुर के शहीद कैप्टन अरुण सिंह जसरोटिया सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 29 छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ी। एक शिक्षिका को भी चक्कर आ गया।
विज्ञापन
तीन छात्राओं और अध्यापिका को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है। छात्राओं के बेहोश होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने छुट्टी कर दी। मीड डे मील की भी जांच की गई।
विज्ञापन
सूचना पर डीसी पठानकोट सुखविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रार्थना सभा के दौरान ज्यादा समय तक गर्मी में खड़े रहने के कारण छात्राएं बेहोश हुई हैं।
विज्ञापन