{"_id":"5c8f4538deeca48647cc1e7d595a48f4","slug":"26-students-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल हालात में कामयाब हुए 26 होनहार, सम्मानित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मुश्किल हालात में कामयाब हुए 26 होनहार, सम्मानित
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Jan 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुश्किल हालात में भी जिंदगी का ऊंचा लक्ष्य पाने की हिम्मत रखने वाले युवाओं को भाई जेताजी फाउंडेशन (बीजेएफ) की ओर से सम्मानित किया गया।
सेक्टर-28 में आयोजित समारोह में जेबीएफ ने 2014 फॉस्ट ट्रैक प्रोग्राम के 26 होनहारों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में गरीब मेधावी बच्चों को कैरियर की राह दिखाने में खास योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में खंडूर साहिब के बाबा सेवा सिंह मुख्य अतिथि थे।
डा.बीएनएस वालिया ने बताया कि गरीब लेकिन होनहार बच्चों को आईआईटी और मेडिकल संस्थानों में दाखिले की कोचिंग बीजेएफ द्वारा दी जाती है।
उन्होंने बताया कि 12वीं के ऐसे 26 विद्यार्थियों को चुना ट्रेनिंग दी गई। पूरे पंजाब के विभिन्न जिलों से लिखित और इंटरव्यू प्रोसेस के बाद इन विद्यार्थियों का चयन किया गया। फिर इन विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में सात हफ्ते की ट्रेनिंग भी दी गई।
कार्यक्रम में होटल मेरिएट के मालिक हरपाल सिंह ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी होनहार को पढ़ाई से वंचित नहीं होने दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने सात बच्चों की पढ़ाई का खर्च खुद उठाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
फाउंडेशन 40 बच्चों का करेगी चयन
भाई जेताजी फाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीआर ढंढ ने बताया कि इस समय फाउंडेशन 100 के करीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही है। साथ ही बच्चों को प्रतियोगी प्रतियोगिताओं की तैयारी भी करा रही है।
उन्होंने बताया कि इस साल पंजाब से 40 गरीब-मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 12वीं क्लास के विद्यार्थियों को चंडीगढ़ में पढ़ाई के अलावा रहने का प्रबंध भी फाउंडेशन ही करेगी। लड़के और लड़कियां दोनों का चयन किया जाएगा।