{"_id":"82ecd664501c61d265652d19f3a2fb04","slug":"22-students-of-shemrock-school-passed-nda-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के 22 होनहार बनेंगे सरहदों के संरक्ष्ाक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
चंडीगढ़ के 22 होनहार बनेंगे सरहदों के संरक्ष्ाक
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 13 Mar 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के युवा अब देश की सरहदों की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सेक्टर-69 स्थित शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने एनडीए की मेन परीक्षा पास कर ली है। इसके बाद विद्यार्थी इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरेंगे। फिर ट्रेनिंग करने के बाद देश की सेना में शामिल हो जाएंगे।
इस मौके पर स्कूल एवं महाराजा रणजीत सिंह अकादमी ने सामूहिक रूप से प्रेस कांफ्रेंस की। प्रिंसिपल एयर कमांडर (रिटा) एसके शर्मा एवं महाराजा रणजीत अकादमी के डायरेक्टर मेजर जनरल (रिटा) बलजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि 35 विद्यार्थियों में से 22 विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता हासिल हुई।
इसके साथ ही स्कूल भारत का दूसरा ऐसा स्कूल बन गया है। जहां से एक साथ इतने विद्यार्थियों ने एनडीए की परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि यह विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों से संबंध रखते हैं। आठ विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हैं।
विज्ञापन
महाराजा रणजीत सिंह अकादमी के डॉयरेक्टर मेजर जनरल (रिटा) बलजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि अप्रैल 2011 से अकादमी स्थापित हुई थी। अकादमी के पहले बैच के 8 विद्यार्थी सफल हुए थे, जबकि दूसरे बैच के 22 विद्यार्थियों के सफल होने से अकादमी एवं शैमरॉक स्कूल की मेहनत रंग लाई है।
इन विद्यार्थियों की मेहनत लाई रंग
एनडीए की मेन परीक्षा पास करने वालों में अमितोज सिंह, आशीष कुमार, अंकुर सिंह, अजयपाल सिंह, अरुण सिंह संधू, बृजेश पाल सिंह, हर्ष प्रताप, निशांत राजपूत, प्रीतकमल सिंह, शुभइंदू भारद्वाज, सिमरनजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, विक्रम सिंह, आलमप्रीत सिंह, बलप्रताप सिंह, जयदीप अमितोज सिंह, करन मोहब्बत प्रीत सिंह, प्रेजवाल धीमान, संजय सिंह राजपूत, जसवंत सिंह, विजयपाल सिंह सरां, हरसिमरन सिंह, अभिकरण अग्रवाल शामिल हैं।