{"_id":"a2e5a97bb75d14fcd82f945f4da22d76","slug":"20-thousand-employees-recruitment-cancelled-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाराघातः हरियाणा में 20 हजार कर्मियों की भर्ती रद्द","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कुठाराघातः हरियाणा में 20 हजार कर्मियों की भर्ती रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 May 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की भाजपा सरकार ने पिछली हुड्डा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है।
विज्ञापन
इसके तहत 20 हजार 916 कर्मियों की भर्ती होनी थी। कुछ भर्तियां ऐसी रद्द की गई हैं, जिनमें रिजल्ट रुका हुआ था। जबकि कुछ में इंटरव्यू होने बाकी थे।
प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को इन भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की सिफारिश भेजी गई थी, जिसके आधार पर ही आयोग ने यह निर्णय लिया।
जाहिर है पिछले लंबे समय से नौकरी पाने का का इंतजार कर रहे संबंधित युवाओं को सरकार के इस कदम से तगड़ा झटका लगा है। खास बात है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही करीब सात हजार लिपिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन