{"_id":"846ee7eab679789313d999fbfcc4b9ce","slug":"2-special-chance-exam-result-see-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं स्पेशल चांस का रिजल्ट घोषित, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
12वीं स्पेशल चांस का रिजल्ट घोषित, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 15 Jul 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को 12वीं सेमेस्टर सिस्टम (स्पेशल चांस) के अधीन ली गई परीक्षा का नतीजा घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम 72.10 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विद्यार्थी मंगलवार शाम चार बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे। बोर्ड के मुताबिक स्पेशल चांस के अधीन 1396 विद्यार्थी परीक्षा में अपीयर हुए थे। इसमें 987 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
बोर्ड ने साफ किया है कि वेबसाइट पर दिखाया जाने वाला रिजल्ट विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है। रिजल्ट में किसी भी प्रकार की कोई कमी रहती है, तो उसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन
बोर्ड द्वारा विद्यार्थियो के नतीजा कार्ड बाद में भेजे जाएंगे। बोर्ड की वेेबसाइट से विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।
इसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। वहां पर रिजल्ट वाले कॉलम में जाकर विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर भरना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा।