फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 Days Left for Admissions in Chandigarh Colleges

कालेजों में दाखिले को बचे सिर्फ 2 दिन, जल्दी करें

Mon, 14 Jul 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Jul 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
2 Days Left for Admissions in Chandigarh Colleges

शहर के 5 सरकारी और 6 प्राइवेट कालेजों में 2014-15 सत्र में दाखिले के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं। खाली सीटों के लिए सोमवार और मंगलवार तक दाखिला होगा।

विज्ञापन


शहर के तीन प्राइवेट कालेज में अभी भी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की कुछ सीटें खाली हैं। वेटिंग लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के लिए अभी दाखिला का मौका बचा है। शहर के कई प्राइवेट कालेजों में अभी भी बीबीए, बीसीए और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला का चांस है।
विज्ञापन


कालेजों में दाखिले के लिए ओसीईटी से मिली छूट
डीएवी कालेज-10 डीन एडमिशन डा.अरुण अग्रवाल ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी ने कई विषयों में दाखिले के लिए ओसीईटी से छूट दे दी है।

ऐसे में एमएससी, एमएससी आईटी जैसे कई विषयों की खाली सीटों पर अब कालेज मेरिट के आधार पर दाखिला दे सकेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को ओसीईटी से भरी जाने वाली खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीए की दूसरी काउंसिलिंग 15 को

2 Days Left for Admissions in Chandigarh Colleges

शहर के सरकारी कालेज जीसीएम-11 और गवर्नमेंट कामर्स कालेज में बीबीए की दूसरी काउंसिलिंग 15 जुलाई को होगी। एडमिशन चीफ कोआर्डिनेटर डा.मनजीत कौर ने बताया कि बीबीए की 2 से 3 सीटें खाली होंगी।

इन विद्यार्थियों को बीए-एलएलबी में दाखिला मिल गया है। उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट कामर्स कालेज में काउंसिलिंग होगी। वेटिंग वालों को दाखिला दिया जाएगा।

15 जुलाई तक वेटिंग लिस्ट वालों को दाखिला दिया जाएगा। इन कालेज में सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज, सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन और सेक्टर-45 स्थित देव समाज कालेज फॉर वुमन शामिल हैं।

डीएवी कालेज सेक्टर-10 में इतनी सीटें खाली

2 Days Left for Admissions in Chandigarh Colleges

कोर्स का नाम--------------सीटें खाली  
बीएससी नॉन मेडिकल--------30
बीएससी कंप्यूटर साइंस-------20
बीएससी मेडिकल-----------40
एमबीई---------------------13
एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन---20
एमए सोशोलॉजी    -------------40
एमए साइकोलॉजी------------10
एमएससी ज्योलॉजी-----------27
एमएससी आईटी    -------------20

देव समाज कालेज-45 में इतनी सीटें खाली

2 Days Left for Admissions in Chandigarh Colleges

कोर्स का नाम---------खाली सीटें
बीसीए------------------25
बीएससी आईटी----------22
एमए इकोनॉमिक्स--------25

देव समाज में 3 छात्राओं को मिलेगी निशुल्क पढ़ाई  
देव समाज कालेज फॉर वुमन प्रिंसिपल डा.मीरा मोदी ने बताया कि पढ़ाई में होशियार और आर्थिक रुप से कमजोर तीन छात्राओं की पढ़ाई का खर्चा वह खुद उठाएंगी।

उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं के 60 से 70 फीसदी अंक हों और परिवार फीस देने की स्थिति में नहीं हो उनकी पूरी फीस माफ कर दी जाएगी। इस संबंध में सोमवार को कालेज प्रिंसिपल को आवेदन किया जा सकता है। यह स्कॉलरशिप बीए, बीसीए और बीबीए सहित एमए कोर्स में भी दी जाएगी।

गुरु गोबिंद सिंह-26 में इतनी सीटें खाली

2 Days Left for Admissions in Chandigarh Colleges

कोर्स का नाम---------सीटें खाली
बीसीए------------------35
एमएससी आईटी---------18
एमए अंग्रेजी------------24
एमए सोशोलॉजी    --------25

15 जुलाई के बाद लेट फीस के साथ आवेदन
पीयू कैलेंडर के अनुसार 15 जुलाई तक कालेजों में बिना लेट फीस दाखिला दिया जाएगा। 21 जुलाई तक 300 रुपये लेट फीस और फिर 31 जुलाई तक 2300 लेट फीस देनी होगी। लेट फीस के साथ कालेज प्रिंसिपल और पीयू कुलपति की अनुमति भी लेने होगी।
 
सीटें बढ़ने का इंतजार

12 जुलाई को पीयू सिंडीकेट में सभी कोर्स में 5 से 10 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया। इस फैसले से बीकॉम, बीबीए, बीसीए सहित की अन्य प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला पाने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए उम्मीद बंधी है, लेकिन इस मामले में अभी कालेजों को अपनी रिपोर्ट और इंफ्रॉस्ट्रक्चर के बारे में पीयू को रिपोट भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed