{"_id":"0c05d9f364a699040749f5da65694c43","slug":"159-centers-for-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 159 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शहर के 159 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sat, 14 Dec 2013 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची शुक्रवार को मंडलीय समिति के सुपुर्द कर दी गई। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में जिला कारागार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 159 हो गई है। इस तरह जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने लखनऊ में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 156 स्कूलों में 159 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
अब मंडलीय समिति की सहमति के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने 156 स्कूलों में 158 परीक्षा केंद्र होने की बात कही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची मंडलीय समिति की सचिव संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में रिसीव कराई गई।
सूची में 159 परीक्षा केंदों के नाम शामिल हैं। महिला विद्यालय और नवयुग कॉलेजों में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री के नाम की सिफारिश कर गई काम!
सूची में निलमथा स्थित श्री महाकाली इंटर कॉलेज का नाम होने की बात कही जा रही है। जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने के बाद 23 नवंबर तक कॉलेजों से आपत्तियां मांगी थीं।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का नाम लेकर इस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए सिफारिशें लगाई जा रही थीं। इस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया।