{"_id":"14344652a5678a9a84b6a17eeffab66d","slug":"159-centers-for-up-board-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के 159 परीक्षा केंद्रों पर मुहर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपी बोर्ड के 159 परीक्षा केंद्रों पर मुहर
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 23 Dec 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी उठा-पटक के बाद आखिरकार मंडलीय समिति ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंदों की सूची पर अपनी मुहर लगा दी। सूची में 159 परीक्षा केंद्रों नाम प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
यह सूची मंगलवार को बोर्ड को भेजी जाएगी। यूपी बोर्ड की केंद्र नीति के अनुसार मंडलीय समिति की ओर से यूपी बोर्ड को परीक्षा केंद्रों की संख्या नौ दिसंबर तक भेज देनी थी।
विज्ञापन
इससे पहले जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति को परीक्षा केंद्रों की सूची पर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद 29 नवंबर तक मंडलीय समिति को सूची भेजनी थी।
विज्ञापन
दोनों ही समितियों ने तय कार्यक्रम का पालन नहीं किया। इस बीच जिला विद्यालय निरीक्षक के पद को लेकर काफी उठा-पटक रही।
परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची तैयार करवाने वाले डीआईओएस पीसी यादव के स्थान पर हाईकोर्ट के आदेश पर उमेश त्रिपाठी ने कार्यभार संभाला। इस उठा-पटक से भी थोड़ी देरी हुई।
13 दिसंबर को जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने सूची मंडलीय समिति को सौंपी थी। शनिवार को सूची को लेकर मंडलीय समिति की बैठक आयोजित हुई थी लेकिन कोई नहीं लिया जा सका था।
रविवार को मंडलीय समिति ने 159 परीक्षा केंद्रों की सूची पर अपनी मुहर लगा दी। जेडी एपी वर्मा के अनुसार रविवार और सोमवार को छुट्टी पड़ने के कारण मंगलवार को सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी।