{"_id":"535189ab67ef599945f67687f65ecdd2","slug":"150-engneering-seat-vacant-on-chandigarh-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग की 150 सीटें खाली पर काउंसिलिंग लेट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इंजीनियरिंग की 150 सीटें खाली पर काउंसिलिंग लेट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Sep 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
शहर के इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए सैकड़ों युवा भागदौड़ कर रहे हैं। इन संस्थानों में सीटें तो खाली हैं, लेकिन वेटिंग वालों को दाखिले के लिए काउंसिलिंग नहीं की जा रही।
विज्ञापन
सभी की नजरें अब बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) सीटों को भरने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टिकी है। दोबारा काउंसिलिंग का फैसला इसी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक), पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी), सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी), सेक्टर-12 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ आर्किटेक्चर और पीयू के होशियारपुर स्थित रीजनल सेंटर में इंजीनियरिंग (बीई) प्रथम वर्ष की 140 से 150 सीटें अभी खाली हैं। अधिकतर सीटें खाली हैं जबकि काफी पर दाखिला लेने वालों ने कोर्स को ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन
पेक में भी सीटें खाली
इस साल चंडीगढ़ के 5 और होशियारपुर रीजनल सेंटर में बीई की सीटों पर दाखिले की जिम्मेदारी पीयू स्थित यूआईसीईटी को दिया गया है। जानकारी अनुसार होशियारपुर में इंजीनियरिंग की 85, यूआईईटी में 15, पेक में 10 से 15,सीसीईटी-26 में 8 से 10 सीटें ,यूआईसीईटी में 8 और सीसीए में 1 सीट खाली है। सभी संस्थानों में इंजीनियरिंग की कुल 1700 से अधिक सीटों पर हर साल दाखिला दिया जाता है।
खाली सीटों से करोड़ों का नुकसान
बीई की सीटें खाली रहने से इंजीनियरिंग संस्थानों को करोड़ों का आर्थिक नुकसान होने की उम्मीद है। बीई प्रथम वर्ष की फीस 65 से 75 हजार प्रति वर्ष है। एक स्टूडेंट 4 से 5 साल में इंजीनियरिंग करता है। ऐसे में पेक, पीयू, सीसीईटी, सीसीए और पीयू के होशियारपुर रीजनल सेंटर स्थित यूआईईटी में खाली सीटें रहने से 4 से 5 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। सभी संस्थानों को इन्हीं सीटों से खर्चे निकालने के लिए मोटी कमाई होती है।
पेक और पीयू स्थित होशियारपुर स्थित रीजनल सेंटर में 80 से 85 सीटें खाली हैं। काउंसिलिंग के आदेश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीयू प्रशासन जारी करेगा। ज्वाइंट एडमिशन कमेटी (जैक) इसके बाद ही अगला कदम उठा सकेगी। मंगलवार तक ही इस संबंध में कुछ स्पष्ट हो पाने की उम्मीद है।
प्रो. शिवहरे, चेयरमैन ज्वाइंट एडमिशन कमेटी
