फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 UPTU colleges to be closed from new session.

UPTU के 15 इंजीनियरिंग कॉलेज नए सत्र में होंगे बंद

Thu, 23 Apr 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Apr 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
15 UPTU colleges to be closed from new session.

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) से संबद्ध करीब 15 इंजीनियरिंग कॉलेज शैक्षिक सत्र 2015-16 से बंद हो जाएंगे। इन कॉलेजों ने यूपीटीयू को प्रस्ताव भेजा गया है कि वह इन्हें बंद कर दें।

विज्ञापन


वहीं कई इंजीनियरिंग कॉलेजों ने अपने यहां पर विभिन्न कोर्सों में सीटें कम करने या फिर उन्हें बंद करने का भी प्रस्ताव दिया है। यूपीटीयू 27 अप्रैल को संबद्धता कमेटी की बैठक में इन कॉलेजों के प्रस्ताव मुहर लगाएगा।
विज्ञापन


47 ब्रांच में सीटें व कोर्स बंद करने पर लगेगी मुहर
संबद्धता कमेटी की बैठक में कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों की 47 ब्रांच में सीटें कम करने व कोर्स बंद करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई जाएगी। इसमें आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रानिक्स एंड इन्स्टूमेंटेशन इंजीनियरिंग कोर्स, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में एमसीए, बाबू बनारसी दास नार्दन इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक बॉयो मेडिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्टूमेंटेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, इनफॉरर्मेशन टेक्नोलॉजी, मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्टूमेंटेशन, इनफॉरर्मेशन टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, इनफॉरर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, एमसीए, एमटेक कंप्यूटर साइंस, मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एमबीए व एमफॉर्मा, गलगोटिया इंस्टीट्यूट में एमसीए, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एमफॉर्मा, बीटेक इंस्टूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड इन्स्टूमेंटेशन इंजीनियरिंग, आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एमसीए, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक एनवायरमेंट इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग, एमसीए, एमबीए, आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एमटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, एमटेक कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक आईटी, एमसीए, एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक आईटी आदि शामिल हैं। इन सभी ने अपने यहां चलाए जा रहे कोर्सेज में सीटें आधी करने या फिर कोर्स बंद करने का प्रस्ताव पेश रखा है। फिलहाल संबद्धता कमेटी की बैठक में कॉलेजों के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थानों ने भेजे बंद करने का प्रस्ताव

15 UPTU colleges to be closed from new session.

लखनऊ के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कानपुर के कृष्णा गर्ल्स इंजीनियरिंग कॉलेज, इलाहाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एकेडमी ऑफ बिजनेस एंड इंजीनियरिंग साइंसेज गाजियाबाद, एशिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बाराबंकी, एबीईएस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट गाजियाबाद, डीआईटी स्कूल ऑफ बिजनेस ग्रेटर नोएडा, आईआईएमटी प्रोफेशनल कॉलेज मेरठ, दुलारी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी अलीगढ़, श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट गौतमबुद्धनगर, आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट गौतमबुद्धनगर, कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज गौतमबुद्धनगर, जीएनआईटी गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गौतमबुद्धनगर और कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मुरादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed