फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 new schools in lucknow

खुशखबरी! राजधानी में खुलेंगे 15 हाईस्कूल

Sun, 05 Jan 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Jan 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
15 new schools in lucknow

नए साल पर राजधानी के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय माध्यमिक

विज्ञापन
शिक्षा अभियान के तहत जनपद में 10वीं तक के 15 स्कूल खुलेंगे।

इनमें जुलाई से पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। स्कूलों के भवन के लिए बजट जारी कर दिया गया है।

भवन निर्माण होने तक ये विद्यालय उच्च प्राथमिक स्कूलों के भवन में चलेंगे। इसके बाद इन्हें नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत देश भर में स्कूल खोले जा रहे हैं।

इसके तहत राजधानी में भी 15 हाईस्कूल विद्यालय खोले जाएंगे। नए स्कूलों में अगले सत्र से 10वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी।

चुने हुए स्कूलों में गोसाईंगंज में चार, माल में पांच, मलिहाबाद, सरोजनीनगर, काकोरी, मोहनलालगंज में एक-एक और चिनहट में दो विद्यालय खोले जाएंगे।

इन स्कूलों के भवन के लिए 58.12 लाख रुपये की दर से बजट का आवंटन भी कर दिया गया है। लखनऊ में बीते साल खोले गए सभी 18 स्कूलों के भवन बनकर तैयार हो गए हैं।

इन विद्यालयों में फर्नीचर और उपकरण खरीदने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। बहुत जल्द स्कूल नए भवन में शिफ्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed