यूपीः अब 12वीं पास करके भी बन सकेंगे फार्मासिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपन स्कूल से बारहवीं पास करने वाले भी फार्मासिस्ट बन सकेंगे। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने ओपन स्कूल से विज्ञान संकाय में बारहवीं पास अभ्यर्थी को फार्मेसी कॉलेज में एडमिशन पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।
काउंसिल ने ओपन स्कूल से दस जमा दो पास को फार्मेसी कॉलेज में एडमिशन के लिए पात्र माना है। इस बारे में सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। काउंसिल के इस फैसले से हजारों युवाओं को राहत मिली है।
ओपन स्कूल के स्टूडेंट पहले नहीं कर पाते थे फार्मेसी
पहले ओपन स्कूल से बारहवीं पास अभ्यर्थी एलोपैथी में फार्मेसी करने के लिए पात्र नहीं थे। इसके चलते ओपन स्कूल से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
ये बारहवीं में अच्छे अंक लेने के बावजूद एलोपैथी में बी-फार्मेसी करने से वंचित रह जाते थे। ओपन स्कूल से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की इस समस्या को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के समक्ष उठाया गया था। इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग और राज्य के ओपन स्कूलों से दस जमा दो पास करने वाले छात्रों को एलोपैथी में फार्मेसी करने की मंजूरी मिल गई है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के इस निर्णय से हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिली है।
प्रो वीपी पटियाल, परीक्षा नियंत्रक, हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर