{"_id":"aca474793ae411eb798d73b06f83c811","slug":"12th-class-comparment-and-goldan-chance-result-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं कपार्टमेंट और गोल्डन चांस का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
12वीं कपार्टमेंट और गोल्डन चांस का रिजल्ट घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जुलाई 2015 में ली गई 12वीं की कपार्टमेंट और गोल्डन चांस की परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित हो गया। बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल, वाइस चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार टंडन और सचिव गुरिंदरपाल बाठ ने रिजल्ट घोषित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
कंपार्टमेंट की परीक्षा का रिजल्ट 64.42 रहा है। जबकि गोल्डन चांस परीक्षा का रिजल्ट 61.44 प्रतिशत रहा है। वहीं बोर्ड ने साफ किया है कि विद्यार्थी शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन
रिजल्ट के लिए किसी भी प्रकार का गजट नहीं छापा है। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। जहां रिजल्ट वाले कॉलम पर जाकर क्लिक करना होगा। इसमें विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर भरना होगा।
विज्ञापन
साथ ही रिजल्ट विद्यार्थियों के सामने आ जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि वेबसाइट पर दिखाए जाने वाले रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गलती होती है। तो उसके लिए बोर्ड अधिकारी जिम्मेदार नहीं होंगे। यह रिजल्ट विद्यार्थियों की केवल तुरंत जानकारी के लिए है।