{"_id":"d7f62a1e7d1e513e22bb3a256c395175","slug":"12-388-students-at-18-centers-in-delhi-will-upsee","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में 18 सेंटरों पर 12388 छात्र देंगे यूपीएसईई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गाजियाबाद में 18 सेंटरों पर 12388 छात्र देंगे यूपीएसईई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Apr 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी से संबद्ध इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन के लिए यूपीएसईई की तैयारियां तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को विवि ने परीक्षा केंद्रों के साथ एडमिट कार्ड जारी कर दिए।
विज्ञापन
गाजियाबाद में 18 परीक्षा केंद्रों पर 12388 छात्र राज्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। 20 अप्रैल को बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क सहित इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं पीजी के एमबीए, एमसीए और एमएएम कोर्सेज में प्रवेश के लिए 27 अप्रैल को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
यूपीटीयू ने गाजियाबाद में बनाए गए केंद्रों में काइट, आईएमएस, आइडियल इंस्टीट्यूट, कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज, आरडी इंजीनियरिंग कालेज, एकेजी इंजीनियरिंग कालेज, आरकेजीआईटी, विवेकानंद इंस्टीट्यूट, सुंदरदीप इंस्टीट्यूट, एबीईएस इंजीनियरिंग कालेज, एचआर इंस्टीट्यूट सहित कई अन्य परीक्षा केंद्र शामिल हैं। विवि ने सभी परीक्षा केंद्रों को यूपीएसईई को लेकर कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन