{"_id":"e3153a7fe499116a33eee9bc2084eda6","slug":"11th-class-admission-second-counselling-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं की दूसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
11वीं की दूसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी शिक्षा विभाग 11वीं में एडमिशन के लिए दूसरी कांउसिलिंग 16 जुलाई से करेगा। इसमें वह स्टूडेंट्स शामिल होंगे जिन्हें पहली काउंसिलिंग में गवर्नमेंट स्कूलों में एडमिशन मिल चुका है लेकिन वह स्कूल और स्ट्रीम चेंज करना चाहते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को फॉर्म भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह फॉर्म स्कूलों में निशुल्क मिलेगा। फॉर्म यूटी शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.chdeducation.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसे ऑनलाइन भी भर सकते हैं। वह स्टूडेंट्स जिन्होंने पहले राउंड मे एडमिशन के लिए आवेदन किया था और किसी एडमिशन नहीं ले पाए थे। उन्हें भी यह फॉर्म भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
वहीं जो स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए आवेदन नहीं कर पाए। उन्हें रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इसके लिए 130 रु पये का प्रॉस्पेक्टस लेना होगा। यह प्रॉस्पेक्टस सिटी के 6 स्कूलाें में मिलेगा।
विज्ञापन
यहां मिलेगा प्रॉस्पेक्टस
•जीएमएसएसएस- 10
•जीएमएसएसएस- 28
•जीएमएसएसएस-40
•जीएमएसएसएस- 46
•जीजीएमएसएसएस- 20
•जीएमएसएसएस मॉडर्न कॉप्लेक्स मनीमाजरा
स्कूल बदलने के लिए फॉर्म
एडमिशन के पहले राउंड के बाद स्कूल और स्ट्रीम बदलने वाले स्टूडेंट्स को फॉर्म 16 से 18 जुलाई तक भरना होगा। इसके बाद 24 जुलाई को लिस्ट लगा दी जाएगी। फीस 25 से 27 जुलाई तक भर सकते हैं।