फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1130 teacher recuritment process starts at chandigarh

1130 शिक्षकों की भर्ती शुरू, खुशखबरी इसी हफ्ते

Thu, 07 May 2015 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 May 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
1130 teacher recuritment process starts at chandigarh

शहर के सरकारी स्कूलों में 1130 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। टीजीटी और जेबीटी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की मेरिट लिस्ट में बदलाव हो सकता है और इसी हफ्ते नई मेरिट लिस्ट जारी हो सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, टीजीटी और जेबीटी के लिए हुई लिखित परीक्षा में कई सवालों पर कैंडीडेट्स ने आपत्तियां दर्ज कराई थी। परीक्षा लेने वाली एजेंसी को इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन ने जवाब तलब किया है और एजेंसी को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि कुछ सवालों के जवाब पर आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि भर्ती की मेरिट लिस्ट मेें बदलाव हो सकता है, लेकिन इस बारे में फैसला एजेंसी द्वारा रिपोर्ट देने के बाद ही होगा। उधर, शिक्षा विभाग ने टीजीटी शिक्षक भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संबंधी कमेंट को लेकर वेबसाइट पर जानकारी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed