{"_id":"0b3de4ef8f5b70b925481a6b77fb4a4c","slug":"10th-compartment-result-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 16 Jul 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट 68.77 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
यह परीक्षा जून 2015 में हुई थी। बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने बताया कि जून माह में ली गई अनुपूरक परीक्षा में 17292 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 11891 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 5383 परीक्षार्थियों को फिर कंपार्टमेंट आई है।
अनुपूरक परीक्षा के परिणाम के लिए परीक्षार्थी बोर्ड में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन