फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10th, 12th Open Class Result Announced, See Here

10वीं, 12वीं ओपन कक्षा के नतीजें घोषित, यहां देखें

Thu, 01 Jan 2015 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Thu, 01 Jan 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
 10th, 12th Open Class Result Announced, See Here

अक्तूबर माह में हुई हरियाणा मुक्त विद्यालय दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। दसवीं और बारहवीं में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं।

विज्ञापन


दसवीं और बारहवीं सीटीपी/एसटीसी/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार/अतिरिक्त विषय परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट (www.bseh.org.in) पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


हरियाणा मुक्त विद्यालय के असिस्टेंट सेक्रेटरी ओपी नंदवानी ने बताया कि दसवीं में 31 हजार 112 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया, इनमें से 17 हजार 80 बच्चे पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 54.90 रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 56.50 व लड़कों का 54.25 रहा। शहरी क्षेत्र के 55.26 प्रतिशत और ग्रामीण इलाके के 54.73 फीसद बच्चे पास हुए।

बारहवीं का परीक्षाफल 51.51 प्रतिशत रहा। 23 हजार 449 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया, जिनमें से 12 हजार 78 पास हुए।

52.97 प्रतिशत लड़की और 50.95 फीसदी लड़के पास हुए। शहरी क्षेत्र के 53.37 व ग्रामीण इलाके के 50.78 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास किया।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों द्वारा हरियाणा मुक्त विद्यालय सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा अप्रैल-2015 के लिए सीटीपी/एसटीसी/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार/अतिरिक्त विषय के लिए आवेदन करना है, उनसे संबंधित शेड्यूल शीघ्र ही सार्वजनिक सूचना के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed