{"_id":"fee72c7d94ae21eef9012ac3fe3875e8","slug":"10500-prospectus-sold-in-dav-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में दो दिन में बिके 10,500 प्रॉस्पेक्टस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी में दो दिन में बिके 10,500 प्रॉस्पेक्टस
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कालेज एक बार फिर दाखिलों की संख्या में गत वर्ष जैसी रफ्तार में नजर आ रहा है। कालेज में महज दो दिन में 10 हजार 500 प्रॉस्पेक्टस बिक गए। शनिवार को पांच हजार तो सोमवार को 5500 प्रॉस्पेक्टस बिके। कालेज प्रशासन ने दाखिलों की इस मारामारी के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
बैठक आयोजित
सोमवार को कालेज के सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय किया गया कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभागों में दाखिलों के लिए संयोजक की भूमिका निभाएंगे। एक से 24 अगस्त तक होने वाले दाखिलों के लिए कालेज के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक हेल्प डेस्क भी कार्यरत होगी।
विज्ञापन
डा. रवि दीक्षित के नेतृत्व में इस डेस्क पर छात्र दाखिलों से संबंधित जानकारियां ले सकते हैं। कालेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि द्वितीय और तृतीय वर्ष के जिन छात्रों की मार्कशीट नहीं आई है, वे इंटरनेट की मार्कशीट के आधार पर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
छात्रा का साल हुआ बर्बाद
डीएवी के प्राचार्य कक्ष में सोमवार को एक छात्रा ठगी की शिकायत लेकर पहुंची। उसने बताया कि गत वर्ष फरवरी में उसने दो हजार रुपये और अपने डॉक्यूमेंट्स एक छात्र संगठन के कार्यकर्ता को दिए थे। एक साल बाद भी उसका दाखिला नहीं हुआ। प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी को पैसा देने के बजाए खुद आकर दाखिला कराएं।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें