अब तक कहीं ना मिला हो प्रवेश तो यहां आ जाइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक में प्रवेश के लिए कॉलेजों की सीटें बढ़ने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को लखनऊ विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बड़ी राहत दे दी। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने नौ कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम की कुल 1000 सीटें बढ़ाने पर मुहर लगा दी है।
इसमें सबसे ज्यादा 540 सीटें बीए में बढ़ेंगी। इसके अलावा बीएससी में 240 और बीकॉम में 220 सीटें बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। कुलपति प्रो. एसबी निमसे की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सीटों की वृद्घि केवल सेल्फ फाइनेंस में ही की जाएगी।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि वृद्घि केवल उन कोर्स में होगी जिनमें 60 का सेक्शन चलता है। ऐसे सभी सेक्शन में 20-20 सीटें बढ़ाते हुए उनको 80 का करने की अनुमति दी गई है।
एलएलबी में अब दो बार बैक पेपर का मौका
एलएलएम की तरह ही अब एलएलबी केतीन और पांच वर्षीय कोर्स में दो बार बैक पेपर में शामिल होने का अवसर मिलेगा। फिलहाल इसका लाभ उन छात्र-छात्राओं को देने की अनुमति दी गई है जो ऐसा प्रावधान न होने के कारण सत्र 2015-16 में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
प्रवेश समिति ने इनको बैक पेपर में दूसरा अवसर देने के साथ ही ये भी सुझाव दिया कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी निर्देश जारी कर चुका है। ऐसे में इन कोर्स के ऑर्डिनेंस में संशोधन करते हुए बैक पेपर के दो अवसर देने की व्यवस्था शामिल कर दी जाए जिससे कि ऐसे मामलों को प्रवेश समिति में लाने की आवश्यकता ही न हो।
इसके अलावा गणित विषय में स्नातकोत्तर के जिन स्टूडेंट्स की पहले या दूसरे सेमेस्टर में से किसी भी एक में बैक लगी है उनको तीसरे सेमेस्टर में प्रमोट करने की अनुमति भी समिति ने दे दी है।