{"_id":"e73a1e75c65cb20b2ef94b74114889d0","slug":"10-thousand-games-fees-in-cbse-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेम्स के लिए सीबीएसई वसूलेगा 10 हजार रुपए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गेम्स के लिए सीबीएसई वसूलेगा 10 हजार रुपए
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Dec 2013 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के लिए सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) सभी स्कूलों से गेम्स फीस के रूप में 10 हजार रुपए चार्ज करेगा।
विज्ञापन
इस धनराशि का उपयोग क्लस्टर, जोन और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में किया जाएगा। यह आदेश सीबीएसई के संयुक्त निदेशक स्पोर्ट्स पुष्कर वोहरा ने जारी किया है।
विज्ञापन
सभी स्कूलों को अपने रीजनल ऑफिसेज में प्रतिभागियों की संख्या के साथ ही फीस की राशि जमा करनी है।
संयुक्त निदेशक पुष्कर वोहरा की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि बढ़ती महंगाई और खेलों के बदले स्वरूप के कारण प्रतियोगिताओं के लिए अधिक धन की जरूरत है।
इंटरस्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम्स कंपटीशन का आयोजन स्ववित्तपोषित स्कीम के तहत किया जाता है। ऐसे में खेलों के आयोजन के लिए गेम्स फीस वसूली जाती है।
इस साल से प्रति स्कूल 10 हजार रुपए गेम्स फीस के रूप में जमा करने होंगे। इस समय सीबीएसई 20 खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है।
हर साल इन प्रतियोगिताओं में औसतन डेढ़ लाख स्टूडेंट्स भाग लेते हैं। स्कूलों की ओर से मिली फीस का उपयोग चार भागों में किया जाएगा।
इनमें ग्रांट फॉर ऑर्गेनाइजिंग द कंपटीशन, इक्यूपमेंट, मेडल्स एंड सर्टिफिकेट और स्कॉलरशिप अंडर चाचा नेहरू स्पोर्ट्स अवार्ड कैटेगरी शामिल हैं।
पहली बार शामिल होंगे चार खेल
सीबीएसई वर्ष 2014-15 से तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, राइफल शूटिंग ओर वूशू खेलों को शामिल करने जा रहा है। यह खेल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सीधे शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रिंसिपल भी होंगे सम्मानित
सीबीएसई हर साल फिजिकल एजूकेशन टीचर्स अवॉर्ड का आयोजन करता है। इस साल से सीबीएसई विभिन्न स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने वाले स्कूलों के प्रिंसिपल और ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी को भी सम्मानित किया जाएगा।