फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10% discount on admission in DU, sports quota schedule released.

डीयू में दाखिले में 10% छूट,स्पोर्ट्स कोटे का शेड्यूल भी जारी

Sat, 23 May 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 May 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
10% discount on admission in DU, sports quota schedule released.

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2015-16 के तहत बीए व बीकॉम कोर्सेज में दाखिले लेने वाले छात्रों का मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज (एमआईएल) के प्रति लगाव दाखिले की राह आसान करेगा।

विज्ञापन


दरअसल, बीए व बीकॉम पास कोर्सेज में एमआईएल लेने वाले छात्रों को अधिकतम दस फीसदी तक की छूट मिलेगी। हालांकि यह कॉलेज पर निर्भर होगा कि वह एक से दस फीसदी तक कितनी छूट देगा। वहीं लैंग्वेज के ऑनर्स कोर्सेज में दाखिला लेने वाले ऐसे छात्रों को दो फीसदी का लाभ मिलेगा, जिन्होंने बारहवीं मेें इलेक्टिव लैंग्वेज की पढ़ाई की होगी।
विज्ञापन


डीयू ने एमआईएल व लैंग्वेज कोर्सेज में दाखिले के लिए क्राइटेरिया तय किए हैं। यदि कोई छात्र मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज (उर्दू, पंजाबी, बंगाली, पर्शियन, अरबी) को दाखिले में लेगा तो उसे अपने हिसाब से कॉलेज एक से दस फीसदी तक की छूट प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसलन किसी कॉलेज की बीकॉम की कट 85 फीसदी है तो यदि कोई छात्र एमआईएल को चुनता है तो उसको 75 फीसदी तक पर दाखिला मिल सकता है।

स्पोर्ट्स कोटे के दाखिलों के लिए शेड्यूल जारी

10% discount on admission in DU, sports quota schedule released.

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे के तहत होने वाले दाखिलों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। दाखिला प्रक्रिया 28 मई से ही शुरू हो जाएगी। इस बार कोटे के दाखिलों में गड़बड़ी को रोकने व पारदर्शिता लानेे के लिए फिटनेस टेस्ट को केंद्रीयकृत बनाया गया है।

स्पोर्ट्स कोटे के दाखिलों के लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस बार स्पोर्ट्स कोटे के लिए आवेदन प्रक्रिया सामान्य दाखिला प्रक्रिया के साथ ही 28 मई से शुरू होने जा रही है जो कि 15 जून तक चलेगी।

इसके बाद केंद्रीयकृत तरीके से डीयू के पोलो ग्राउंड में फिटनेस टेस्ट 18 से 20 जून तक चलेंगे। फिटनेस टेस्ट तीन स्तर पर लिया जाएगा। पहला रफ्तार, दूसरा क्षमता, तीसरा धैर्य। रफ्तार में दौड़ को देखा जाएगा जबकि क्षमता में लंबी कूद, व धैर्य में 1000 मीटर की पैदल वॉक को परखा जाएगा।

वहीं, शतरंज में किसी एक स्तर को छात्रों को क्वालिफाई करना होगा जबकि क्रिकेट, फुटबॉल, व वॉलीबाल जैसे खेलों के लिए कोई दो स्तर क्वालिफाई करने होंगे। फिटनेस टेस्ट का रिजल्ट 22 जून को जारी होगा। जिसके बाद 23 जून से कॉलेज स्तर पर स्पोर्ट्स ट्रॉयल शुरू हो जाएंगे। कॉलेजों को ट्रॉयल की फोटोग्राफी करानी होगी और रिकॉर्ड को भी संभाल कर करना रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed