फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1.70 lakh candidates applied for 242 post in revenue department himachal pradesh.

OMG! 242 पदों के लिए 1.70 लाख देंगे परीक्षा

Thu, 19 Nov 2015 11:23 AM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
1.70 lakh candidates applied for 242 post in revenue department himachal pradesh.

सेटलमेंट विभाग में पटवारियों के 242 पदों के लिए करीब पौने दो लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। प्रदेश में किस कद्र बेरोजगारी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पटवारी के एक पद के लिए सात सौ से ज्यादा आवेदन आए हैं। विभाग ने कुछ दिन पहले ही रिक्त पद भरने के लिए आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


इसमें एक लाख 70 हजार उम्मीदवारों ने कार्यालय में फार्म जमा करवाए हैं। मजे की बात तो यह है कि आवेदन करने वालों के लिए 12वीं पास योग्यता रखी गई थी, लेकिन इसमें 12वीं पास कम एम, बीएड और एमएससी के ज्यादा आवेदन आए हैं। पटवारियों के रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा 25 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में टॉपर अभ्यर्थी जाएंगे ट्रेनिंग पर

1.70 lakh candidates applied for 242 post in revenue department himachal pradesh.

सेटलमेंट विभाग ने इसके लिए हिमाचल में 565 सेंटर बनाए हैं। विभाग की ओर से 1 लाख 70 हजार अभ्यर्थियों को रोलनबंर जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवारों की संख्या को देखकर सेटलमेंट विभाग भी हैरत में है।

लिखित परीक्षा में टॉपर 242 अभ्यर्थियों को लिया जाएगा। इनका साक्षात्कार नहीं होगा। इन्हें सीधे ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा। सरकार बाकायदा ट्रेनिंग के दौरान इन्हें स्टाइपेंड देगी।

निदेशक राजस्व विभाग देवा सिंह नेगी ने बताया कि पटवारियों के 242 पदों को भरने के लिए 1 लाख 70 हजार आवेदकों को लिखित परीक्षा में बैठने के लिए रोलनंबर भेजे गए हैं। रोलनंबर के साथ पत्र में अभ्यर्थियों के परीक्षा सेंटर भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed