{"_id":"b705fa36be29b3beae16433d049c5d84","slug":"-787774","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के स्टूडेंट्स और खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू के स्टूडेंट्स और खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 May 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट और खिलाड़ियों को मिलने वाले रिफ्रेशमेंट और डीए में इजाफा कर दिया गया है। मंगलवार को पीयू बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
साल भर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, यूथ फेस्टिवल और अन्य इवेंट में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों की रिफ्रेशमेंट और डीए में इजाफे की काफी समय से मांग की जा रही थी। बैठक में रिफ्रेसमेंट को 25 से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। डीए की राशि भी 50 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
इस फैसले से पीयू के सैकड़ों विद्यार्थियों को हर साल लाभ मिलेगा। पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में एमएचआरडी के डायरेक्टर हायर एजुकेशन अमित शुक्ला, रजिस्ट्रार प्रो. एके भंडारी और ज्वाइंट सेक्रेटरी फाइनेंस संदीप हंस भी मौजूद थे। बैठक में पीयू से जुड़े कई अन्य प्रस्तावों को भी पारित किया गया है।
विज्ञापन
पीयू की एसी जोशी लाइब्रेरी को पूरी तरह ऑनलाइन करने, इंटरनेशनल जर्नल,इलेक्ट्रोनिक लाइब्रेरी बनाने के लिए 44.25 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। लाइब्रेरी में दुर्लभ किताबों और थीसिस के डिजिटलाइजेशन के लिए भी 35 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
बैठक में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर की आंसरशीट के मूल्यांकन की राशि 18 और 22 रुपये करने को मंजूरी दे दी है। पीयू परीक्षाओं की ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों का इंश्योरेंस कवर अब 5 लाख रुपये तक कर दिया गया है। पीयू फैकल्टी हाउस के कर्मचारियों के एलाउंस में 10 फीसदी इजाफा कर दिया गया है।
पीयू सीनियर लॉ ऑफिसर को विभिन्न खर्च के लिए प्रति महीने 1000 रुपये मिलेंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में लेसन राइटिंग आदि के लिए 15 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
पीयू स्थित गुरु तेग बहादुर भवन बिल्ंिडग के लिए 2.61 करोड़ के अलावा सेक्टर-25 साउथ कैंपस में दो नए ब्लॉक के लिए करीब 4 करोड़ रुपये के बजट को पास कर दिया गया है। बैठक करीब दो घंटे तक चली।
35 लाख की रिकवरी पर नहीं हुआ फैसला
बोर्ड ऑफ फाइनेंस में करीब दो साल पहले जूनियर टेक्निकल स्टॉफ को 35 लाख रुपये अतिरिक्त भुगतान की रिकवरी का मामला भी बोर्ड ऑफ फाइनेंस बैठक में आया। इस प्रस्ताव पर काफी देर बहस हुई। लेकिन प्रस्ताव को डेफर कर दिया गया।
मेंबर डा.दिनेश ने बैठक में एसी जोशी लाइब्रेरी में थीसिस की डिजिटलाइजेशन पर जरूरत से अधिक पैसा खर्च करने पर विरोध जताया। डा. दिनेश ने सुझाव दिया कि थीसिस जमा करने के समय ही शोधकर्ता से सीडी ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले दुर्लभ किताबों का काम पूरा होना चाहिए। पीयू लाइब्रेरी में 8 हजार से अधिक पीएचडी थीसिस जमा हैं।