{"_id":"ec6ad395c17b9bcdb7e2571a5852f211","slug":"blouse-rape-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाउज की वजह से रिहा हुआ रेप का दोषी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ब्लाउज की वजह से रिहा हुआ रेप का दोषी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितनी अजीब बात है कि उसने उस जुर्म की सजा भुगती जो उसने कभी किया ही नहीं था। इंग्लैंड के पोस्टमैन विक्टर निएलॉन को पिछले 17 साल जेल में बिताने पड़े। लेकिन अब वो आजाद हैं और उन्हें ये आजादी एक ब्लाउज की वजह से मिली है।
विज्ञापन
9 महीने की प्रेगनेंसी नहीं, 24 महीने बाद देती है बच्चे को जन्म
विज्ञापन
दरअसल हुआ यूं कि विक्टर को 1997 में एक किशोरी से रेप करने का दोषी पाते हुए 17 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
सुनवाई के दौरान उनके पास खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए न तो कोई ठोस सुबूत था और न ही न ही कोई चश्मदीद गवाह। वकीलों की लाख कोशिश के बावजूद वो बेगुनाह साबित नहीं हो सके और उन्हें खुद ब खुद अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
एक किसान, जिसने आरी से रेत डाले अपने पैर
पर पिछले दिनों विक्टर के मामले की जांच कर रही टीम को एक ऐसा सुबूत मिला जिसने पूरे मामले का रुख ही बदल कर दिया। ये सुबूत उस महिला का ब्लाउज था, जिसके साथ रेप करने के आरोप में विक्टर सजा भुगत रहे थे।
महिला के ब्लाउज की जांच की गई। डीएनए टेस्ट में पता चला कि ये डीएनए विक्टर का नहीं बल्कि किसी और का है।
ऐसा प्रेमी जोड़ा, जिसे 3,500 सालों से जुदा नहीं कर सका कोई
आजाद होकर विक्टर खुश तो बहुत हैं लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि उनकी जिंदगी के बेशकीमती साल जेल में बर्बाद हो गए। विक्टर अब पुलिस की लापरवाही को देखते हुए उन पर केस करने का विचार कर रहे हैं।