फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Animals With The Longest Pregnancies

9 महीने की प्रेगनेंसी नहीं, 24 महीने बाद देती है बच्चे को जन्म

Thu, 02 Jan 2014 03:34 PM IST
Updated Thu, 02 Jan 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Animals With The Longest Pregnancies
मां के गर्भ में नौ महीने का समय बिताने के बाद बच्चे का जन्म होता है। इंसानों में बच्चा नौ महीने तक मां के गर्भ में ही पलता-बढ़ता है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनका गर्भकाल सालों का होता है।
विज्ञापन


यहां कुछ ऐसे जानवरों और स्तनपायी जीवों का जिक्र है जिनका गर्भकाल सबसे लंबा होता है।

ऊंट

Animals With The Longest Pregnancies
रेगिस्तान का जहाज कहा जाने वाला ऊंट 13 से 15 महीने के गर्भ के बाद पैदा होता है। ऊंटनी 410 दिन के गर्भ के बाद बच्चे को जन्म देती है। अमूमन ऊंटनी एक बार में एक से अधिक बच्चे को ही जन्म देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिराफ

Animals With The Longest Pregnancies
दुनिया के इस सबसे लंबे जीव का गर्भकाल भी 13 से 16 महीने का होता है। जिराफ का बच्चा भी अपनी प्रजाति के अनुरूप काफी लंबा होता है।
विज्ञापन

व्हेल और डॉल्फिन

Animals With The Longest Pregnancies
दुनिया के सबसे बुद्घिमान जीवों में शुमार डॉल्फिन का गर्भकाल 17 से 19 महीने का होता है। डॉल्फिन मां अपने बच्चों की देखभाल को लेर काफी अधिक संवेदनशील होती है।

हाथी

Animals With The Longest Pregnancies
हाथी की बुद्घिमानी के बारे में बताने की आवश्यकता नहीं। लेकिन आपको हथिनी की तकलीफ के बारे में सुनकर आश्चर्य होगा जो अपने बच्चे को करीब दो साल (22 से 24 महीने) तक गर्भ में पालती है।

काला सैलेमेंडर

Animals With The Longest Pregnancies
हाथिनी के गर्भकाल के बारे में सुनकर आपको आश्चर्य हुआ होगा लेकिन एक जीव ऐसा भी है जो उससे भी अधिक समय तक गर्भ धारण करती है। ब्लैक सैलेमेंडर का गर्भकाल करीब 24 से 36 महीने का होता है।

शार्क

Animals With The Longest Pregnancies
शार्क का गर्भकाल सबसे अधिक समय का होता है। हालांकि ये उनकी प्रजाति पर भी निर्भर करता है कि उनका गर्भकाल कितना बड़ा होगा। संभव है कि ये 1 साल से साढ़े तीन साल तक का हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed