{"_id":"fa74527f1d96aeee740adcc1d7b0cd38","slug":"til-death-do-us-part","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसा प्रेमी जोड़ा, जिसे 3,500 सालों से जुदा नहीं कर सका कोई","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ऐसा प्रेमी जोड़ा, जिसे 3,500 सालों से जुदा नहीं कर सका कोई
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
साइबेरिया के स्तारयी तारतास गांव में करीब 3,500 साल पुरानी कब्र मिली है। यहां मिली दर्जनों कब्रों में से ज्यादातर जोड़ों के हैं, जो एक-दूसरे की ओर मुंह किए हुए हैं।
इनमें से कइयों ने एक-दूसरे के हाथ पकड़ रखे हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि इन्हें इस तरह क्यों दफनाया गया है।
विज्ञापन
इनमें से कइयों ने एक-दूसरे के हाथ पकड़ रखे हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि इन्हें इस तरह क्यों दफनाया गया है।
कई हैं सेक्स की मुद्रा में
यहां पर मिली ढेरों कब्रों में से कुछ कब्रों में महिला और पुरुष सेक्स की मुद्रा में हैं। रूस के वैज्ञानिक इस 3,500 साल पुराने रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
कांस्य युग के इन जोड़ो को इस तरह क्यों दफन किया गया...ये अब भी एक रहस्य है।
कांस्य युग के इन जोड़ो को इस तरह क्यों दफन किया गया...ये अब भी एक रहस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ने पकड़ रखे हैं हाथ
एक ओर जहां कुछ कब्रों में महिला और पुरुष एक-दूसरे के साथ सेक्स की मुद्रा में हैं वहीं कुछ कब्रों में वो हाथ पकड़े हुए हैं।
डेली मेल की खबर के अनुसार, भू-वैज्ञानिक अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा सके हैं लेकिन उन्हें भरोसा है कि डीएनए टेस्ट से सबकुछ साफ हो जाएगा।
डेली मेल की खबर के अनुसार, भू-वैज्ञानिक अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा सके हैं लेकिन उन्हें भरोसा है कि डीएनए टेस्ट से सबकुछ साफ हो जाएगा।
एक मत है ये भी
एक ओर जहां अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी वहीं कुछ विशेषज्ञों की मानें तो इन कब्रों को देखकर ये तो स्पष्ट हो जाता है कि इस समय से न्यूक्लियर फैमिली का स्वरूप अस्तित्व में आ चुका था।
साथ ही ये भी संभव है कि इस समाज में पुरुषों की मौत के बाद उनकी बीवियों को भी मारकर उनके साथ दफना दिया जाता होगा।
साथ ही ये भी संभव है कि इस समाज में पुरुषों की मौत के बाद उनकी बीवियों को भी मारकर उनके साथ दफना दिया जाता होगा।
बच्चे भी है कब्र में
कुछ कब्रों में बच्चों के भी कंकाल मिले हैं। प्रोफेसर व्याचेसलाव की मानें तो इन्हें देखकर कई तरह की सोच कौंधती है लेकिन स्पष्ट और प्रमाणिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
संभव है कि पुरुष की मौत पहले हो गई हो और उसका मुंह खुला रखा गया हो। उसके बाद परिवार में मरने वाली महिला को उसमें दफना दिया गया हो।
संभव है कि पुरुष की मौत पहले हो गई हो और उसका मुंह खुला रखा गया हो। उसके बाद परिवार में मरने वाली महिला को उसमें दफना दिया गया हो।