फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Woman turns to Islam after MMS threat in Bihar.

महिला से रेप के बाद बनाया MMS, धमकी देकर धर्म परिवर्तन का आरोप

Wed, 15 Jun 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jun 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
Woman turns to Islam after MMS threat in Bihar.
कोलकाता की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसकी पोर्न फिल्म बनाई और धमकाकर उसे जबरन बीफ भी खिलाया।
विज्ञापन


मामला बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके की है। मेल टुडे में छपी खबर के मुताबिक कोलकाता की रहने वाली महिला की शादी फुलवारी शरीफ में रहने वाले आसिफ से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची पति और ससुरालवालों ने उसे एक मदरसे में कैद कर दिया। उन्होंने करीब एक महीने तक महिला को इस्लाम पढ़ाया और जबरन बीफ भी खिलाया।
विज्ञापन


मामले का खुलासा उस समय हुआ जब महिला ने मामले की शिकायत पटना पुलिस से की। महिला ने शिकायत में पति समेत ससुरालवालों पर जबरन धर्म परिवर्तन और बीफ खिलाने का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसका एमएमएस बनाया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि आसिफ से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। फेसबुक पर आसिफ इकबाल की तस्वीरें उसे काफी पसंद आई। धीरे-धीरे उनके बीच जान-पहचान बढ़ी और दोनों एक-दूसरे से फोन पर बातचीत करने लगे। आसिफ ने जल्द ही पीड़िता को पटना घूमने के लिए बुलाया, हालांकि उसने इसे खारिज कर दिया।

महिला की शिकायत के बाद दो गिरफ्तारी

Woman turns to Islam after MMS threat in Bihar.
कुछ दिनों तक उनके बीच फोन पर बातचीत होती रही, आखिरकार पीड़िता को आसिफ की बात माननी पड़ी और वो पटना घूमने के लिए आ गई। जहां आसिफ ने उसे मीठापुर में एक होटल में ठहराया। यहीं मुलाकात के दौरान आसिफ ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। होटल में बातचीत के दौरान ही पीड़िता को सॉफ्ट ड्रिंक भी पीने के लिए दी गई। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोप है कि आसिफ ने पीड़िता से रेप किया और एमएमएस भी बनाया।

पीड़िता को मामले का पता उस वक्त चला जब वह कोलकाता वापस आ गई। आसिफ ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने एमएमएस वायरल करने की धमकी भी दी। शुरूआती दिनों में पीड़िता अकेले ही इस मामले से परेशान रही, उसकी हिम्मत नहीं हो रही थी वह मामले की शिकायत परिजनों या फिर पुलिस से करे।

हालांकि कुछ दिनों बाद पीड़िता वापस पटना आई। दोनों ने शादी की, हालांकि इसके बाद पति और ससुरालवालों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने जबरन उसे मदरसे में कैद रखा, आखिर में महिला ने इस्लाम कबूल कर लिया। इसके बाद भी महिला का शोषण जारी रहा। परेशान होकर पीड़ित महिला ने पटना के थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed