फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Weather report: possibility of rain in many states including the national capital Delhi for the next two days before winter approaching

बदल रहा मौसम का मिजाज: दो दिन दिल्लीवासियों को परेशान कर सकती है बारिश, 19 के बाद सर्दियां देंगी दस्तक

Sat, 16 Oct 2021 06:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 16 Oct 2021 06:26 PM IST
सार

निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं 18 अक्तूबर की दोपहर या शाम तक मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा...

विज्ञापन
Weather report: possibility of rain in many states including the national capital Delhi for the next two days before winter approaching
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के अधिकत्तर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है। दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में अगले दो दिन पानी गिरने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएएमडी ) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश का अनुमान है। इसके बाद 19 अक्तूबर से दिल्ली में हल्की सर्दियों की शुरुआत हो जाएगी।

विज्ञापन


अभी तक अक्तूबर महीने में दिल्ली में औसत वर्षा 14.3 मिमी है। वहीं एक 01 अक्तूबर से 16 अक्तूबर के बीच दिल्ली में 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर बना हुआ है। यह मौसमी सिस्टम कमजोर हो जाएगा और एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य भारत और बाद में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं और अरब सागर से मध्य स्तर की दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार हैं। 16 अक्तूबर की रात से अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आ सकती है। एक तरह से कह सकते हैं कि दिल्ली में गुलाबी सर्दियां दस्तक दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 17 अक्तूबर को तेज बारिश हो सकती है और वहीं दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 18 अक्तूबर की दोपहर या शाम तक मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। आर्द्र पूर्वी हवाएं एक बार फिर शुष्क उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाओं द्वारा प्रतिस्थापित हो जाएंगी। तथा 18 अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।


बारिश की यह आने वाली गतिविधियां अक्तूबर महीने के लिए दिल्ली के मासिक औसत बारिश के आंकड़ों को पार कर सकती हैं। जिसके कारण दिल्ली के दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। शुष्क और ठंडी उत्तरी हवाओं के शुरू होने के कारण 18 अक्तूबर के बाद न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed