फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Tribal activists threaten self immolation if Sarna is not declared a religion during PM modi Nov 15 visit

Jharkhand: सरना को धर्म घोषित करें PM नहीं तो 15 नवंबर को करेंगे आत्मदाह; आदिवासी कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी

Sat, 11 Nov 2023 08:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 11 Nov 2023 08:03 PM IST
सार

'आदिवासी सेंगेल अभियान' (एएसए) के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने ये एलान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता मांग के समर्थन में उस दिन झारखंड और अन्य राज्यों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपवास रखेंगे।

विज्ञापन
Tribal activists threaten self immolation if Sarna is not declared a religion during PM modi Nov 15 visit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी जिले का दौरा करने वाले हैं। यहां वे जनजातीय गौरव दिवस पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पीएम की इस यात्रा से पहले, झारखंड के आदिवासी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धमकी दी कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को सरना धर्म को मान्यता देने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर कोई घोषणा नहीं की तो वे आत्मदाह कर लेंगे।

विज्ञापन


'आदिवासी सेंगेल अभियान' (एएसए) के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने ये एलान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता मांग के समर्थन में उस दिन झारखंड और अन्य राज्यों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपवास रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये चेतावनी सबसे पहले, एएसए के दो कार्यकर्ताओं ने दी थी, लेकिन इस पर उनका निर्णय स्वतंत्र रूप से लिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री अलग 'सरना' धर्म को मान्यता देने की हमारी लंबे समय से चली आ रही मांग पर घोषणा करेंगे।  अगर वह हमारी मांग पर केंद्र का रुख स्पष्ट नहीं करते हैं, तो दोनों कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह करने का फैसला किया है। वे दोनों  शाम 4 बजे उलिहातु और बोकारो में इसे अंजाम देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जानिए, क्या है सरना कोड
झारखंड के मूल आदिवासियों के एक समुदाय की मांग है की मांग है कि इन्हें एक अलग धर्म का दर्जा दिया जाए। सरना के अनुयायी अपने आप को प्रकृति का पूजक कहते है और एक अलग धर्म की पहचान के लिए काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। आदिवासियों का कहना है कि चूंकि उन्हें अलग धर्म के रूप में मान्यता नहीं मिली है, इसलिए कोई उन्हें हिंदू, कोई मुस्लिम तो कई ईसाई धर्म में शामिल कर लेता है। मांग पर एक बार केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने कहा था कि आदिवासी पहले सनातनी हिंदू है। इनकी पूजा पद्धति हिंदुओं की पूजा शैली से मेल खाती है। दोनों में कोई अंतर नहीं है। धर्म और समाज को बांटने की मंशा रखने वाले लोग ही अलग धर्म की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed