फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   tejasvi yadav did not attand cm nitish kumar s programme

राजद-जदयू में दरार, नीतीश के कार्यक्रम से तेजस्वी नदारद

Sun, 16 Jul 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो,पटना
अमर उजाला/ ब्यूरो,पटना Updated Sun, 16 Jul 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
tejasvi yadav did not attand cm nitish kumar s programme
tejaswi yadav

बिहार में महागठबंधन में बढ़ती दरार की खबरों को तब और हवा मिल गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम में शनिवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे ही नहीं। इतना ही नहीं, तेजस्वी की अनुपस्थिति में नीतीश अपनी कुर्सी राजद के एक मंत्री के पास से खिसकाकर जदयू के एक मंत्री के पास ले गए। इन दोनों घटनाओं को जदयू और राजद के बीच बढ़ती दूरी के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों को शामिल होना था। सरकार के इस कार्यक्रम में तेजस्वी का नाम विशिष्ट अतिथियों की सूची में शामिल था और मंच पर तेजस्वी के लिए कुर्सी और नेमप्लेट भी रखी गई थी।
विज्ञापन


लेकिन कार्यक्रम शुरू होने तक उनकी नेमप्लेट को नीले गत्ते से ढंककर उनका इंतजार किया गया। लेकिन जब वह नहीं पहुंचे तो नेमप्लेट हटाकर उनकी कुर्सी पर योजना एवं विकास विभाग के मंत्री ललन सिंह बैठे पाए गए। वहीं, मंच पर श्रम संसाधन मंत्री और राजद नेता विजय प्रकाश के पास बैठे नीतीश भी अपनी कुर्सी जदयू के मंत्री राजीव रंजन सिंह के पास खिसकाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों घटनाओं के बाद राज्य में दोनों दलों के बीच सियासी रिश्ता खत्म होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

अल्टीमेटम की मियाद पूरी, आज जदयू की बैठक

tejasvi yadav did not attand cm nitish kumar s programme
nitish kumar

इस बीच, तेजस्वी मामले पर राजद को दिया गया जदयू का चार दिन का अल्टीमेटम भी खत्म हो गया है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री के आवास पर रविवार को जदयू की बैठक बुलाई गई है। समझा जाता है कि अपनी छवि को लेकर चिंतित नीतीश इस बैठक में कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। जदयू जहां तेजस्वी के इस्तीफे का दबाव बढ़ा रहा है, वहीं राजद इसके लिए कतई तैयार नहीं है।

दिल्ली में सोनिया से मिले शरद 
बिहार में जदयू और राजद के बीच बढ़ती दरार के बीच जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। समझा जाता है कि सोनिया के निवास पर 40 मिनट की इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने राज्य के ताजा राजनीतिक हालात और गठबंधन सरकार बरकरार रखने के उपायों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed