फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Six people misdeed the girl who went to meet her fiance

Jharkhand: मंगेतर से मिलना युवती को पड़ा महंगा, छह हैवानों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 26 Dec 2022 06:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 26 Dec 2022 06:59 AM IST
सार

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, युवती शनिवार शाम अपने मंगेतर से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक उनके पास आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। युवती के मंगेतर को मारकर वहां से भाग दिया और युवती के साथ सभी हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Six people misdeed the girl who went to meet her fiance
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के लोहरदगा जिले में गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। मंगेतर से मिलने आई युवती के साथ आधा दर्जन हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के साथ हैवानियत की यह घटना झारखंड के लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कर रही छापेमारी
पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और इस संबंध में युवती ने अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 341, 323, 504, 376डी, 34 के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कुडू थाना पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार शाम अपने मंगेतर से मिलने पहुंची थी युवती
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, युवती शनिवार शाम अपने मंगेतर से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक उनके पास आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। युवती के मंगेतर को मारकर वहां से भाग दिया और युवती के साथ सभी हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती किसी तरह बचती हुई अपने गांव पहुंची और परिवार को अपनी आपबीती बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई
इसके बाद परिवार ने अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। लोहरदगा सदर अस्पताल में बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं । सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर थाना प्रभारी सन्नी कुमार ने कहा कि पीड़िता दुष्कर्मी की पहचान नहीं बता पा रही है। इस घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कई टीमें गठित कर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed