{"_id":"58bfb9104f1c1b9465dc3e75","slug":"salman-khan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान मामले में दायर अर्जी पर 10 को आ सकता है फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान मामले में दायर अर्जी पर 10 को आ सकता है फैसला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में सलमान खान सहित अन्य फिल्मी सितारों के खिलाफ बुधवार को जोधपुर सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से दायर अर्जी पर बहस हुई। जिसके बाद कोर्ट ने अर्जी पर फैसला 10 मार्च तक सुरक्षित रखा है। इस अर्जी पर फैसला आने के बाद कांकाणी हिरण शिकार मामले में अंतिम बहस शुरू होगी।
मामले में गत दिनों सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अर्जी पेश कर हिरणों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. नारायण प्रसाद नेपालिया के खिलाफ लूनी थाने में दर्ज मुकदमे के दस्तावेज तलब करने की गुहार लगाई थी। गौरतलब है कि वर्ष 1998 में फिल्म हम साथ साथ है... कि शूटिग के दौरान अभिनेता सलमान खान, सैफ अली, नीलम, तब्बू, सोनाली और स्थानीय युवक दुष्यंत सिंह के खिलाफ हिरणों के शिकार का आरोप लगा था।