{"_id":"589060c94f1c1b0b13e80d28","slug":"rajasthan-administration-launches-a-new-scheme-to-improve-toilet-use","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी योजना : खुले में शौच जाना छोडें, मिलेंगे ढ़ाई हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी योजना : खुले में शौच जाना छोडें, मिलेंगे ढ़ाई हजार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
खुले में शौच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले में शौच रोकने के लिए राजस्थान में प्रशासन ने अनोखी योजना शुरू की है। यहां खुले में शौच नहीं जाने और शौचालय का नियमित प्रयोग करने वाले परिवार को हर महीने ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना की शुरूआत जैसलमेर जिले में की गई है। यहां डीएम ने दो पंचायतों बायतू और गिंडा को इस योजना के लिए चुना है।
विज्ञापन
डीएम सुधीर शर्मा ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाना और गांव को शौच मुक्त बनाना है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत शौचालयों की जांच करने और इसके नियमित इस्तेमाल की पुष्टि के बाद ही पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कौन-कौन देंगे योजना में साथ ?
खुले में शौच मुक्त की इस योजना को सफल बनाने के लिए केन इंडिया और ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त तौर पर आगे आए हैं। वहीं जिला प्रशासन की देखरेख में बायतू और गिंडा यानि दोनों पंचायतें भी इस योजना में सहभागी होंगी। डीएम सुधीर शर्मा ने बताया कि देश में पहली बार ऐसी योजना लागू की गई है। वहीं, डीएम ने योजना को सफल बनाने में भागीदार 8 परिवारों को इस मौके पर 2500 रुपये के चेक भी सौंपे।
विज्ञापन