फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajasthan: 6 people killed and 4 injured in collision between a car and a truck

राजस्थान : कार और ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, चार घायल

Wed, 14 Nov 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 14 Nov 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: 6 people killed and 4 injured in collision between a car and a truck

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक वैन और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गये।  थानाधिकारी प्रदीप चारण ने बताया कि धर्मास-रीडी गांव के बीच बीकानेर जा रही एक वैन की सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे में वैन सवार मोहम्मद हनीफ (70), उनकी पत्नी हाफिजा बानो (68), पुत्र मोहम्मद अली (48), पुत्री राजू बानो (50), दोहिता तोशीफ (6) और एक अन्य रिश्तेदार राजू उर्फ फिरोज (27) की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं जिनमें दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


चारण ने बताया कि चारों घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग बीमार मोहम्मद हनीफ को इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जा रहे थे। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed