फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Public will not be able to wait for Ram Mandir, Contruction should be start soon : Bhagwat

जनता राम मंदिर के लिए नहीं रख सकेगी धैर्य, जल्द से जल्द हो निर्माण : मोहन भागवत

Thu, 20 Sep 2018 10:38 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Public will not be able to wait for Ram Mandir, Contruction should be start soon : Bhagwat
Mohan Bhagwat

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के निर्माण में कानूनी अड़चन के कारण हो रही देरी को एक तरफ रखते हुए कहा कि सामान्य जनता इसके लिए धैर्य नहीं रख सकेगी, इसलिए अयोध्या में जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर समाज के सभी लोग सत्य को समझना चाहें और उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हों तो किसी भी मुद्दे पर हिंसा का त्याग करते हुए एक शांतिपूर्ण हल प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन, राम मंदिर जैसे गंभीर विषय पर इस तरह के तर्क देना कि राम यहां पैदा ही नहीं हुए, आपसी सामंजस्य को तोड़ता है और इससे टकराव का रास्ता तैयार हो जाता है। इससे बचना चाहिए। 

विज्ञापन


दिल्ली में गुरूवार को एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर बोलते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि समाज में तरह-तरह के लोग होते हैं। जो लोग एक अलग प्रकार के बौद्धिक होते हैं, उनका ईश्वर निराकार हो सकता है, ऐसे लोगों के लिए मंदिर की आवश्यकता भले ही न हो, लेकिन इस देश की करोड़ों की जनता को सिर्फ साकार ईश्वर का अस्तित्व समझ में आता है, और उनकी भावनाओं की संतुष्टि साकार ईश्वर से ही हो सकती है। ऐसे लोग राम मंदिर के लिए अब और ज्यादा धैर्य नहीं रख सकते। उन्हें अयोध्या में अपने आराध्य देव का मंदिर मिलना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा चाहने वालों में सिर्फ हिंदू ही नहीं हैं, बल्कि गैर हिंदू भी शामिल हैं क्योंकि उनकी पहचान भी उस देश से जुड़ी है जिसकी पहचान श्री राम से होती है। मोहन भागवत ने कहा कि भगवान राम को भी युद्ध करना पड़ा था, लेकिन युद्ध के पहले उन्होंने उसे रोकने की हर संभव कोशिश की थी। कोई भी हिंसा रोकी जा सकती है, अगर उससे जुड़े हुए सभी पक्ष मामले के सच को समझने और स्वीकार करने के लिए तैयार हों। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक नहीं कि सच हमेशा प्रिय ही लगे। कई बार यह अप्रिय भी लग सकता है, लेकिन सच को स्वीकार करने से हिंसा रोकी जा सकती है जबकि सच स्वीकार न करने से हिंसा होती है। उन्होंने कहा कि अहंकार में या किसी स्वार्थ के कारण जब सच को अस्वीकार किया जाता है तो अयोध्या में
विज्ञापन
विज्ञापन

महाभारत हो जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए और हर हाल में हिंसा से बचा जाना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed