{"_id":"5c92781fbdec2213fa1fa93f","slug":"property-worth-rs-225-crore-attached-to-former-ias-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आईएएस अधिकारी नेतराम की दिल्ली, नोएडा, मुंबई और कोलकाता से 225 करोड़ की संपत्ति अटैच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व आईएएस अधिकारी नेतराम की दिल्ली, नोएडा, मुंबई और कोलकाता से 225 करोड़ की संपत्ति अटैच
Wed, 20 Mar 2019 10:57 PM IST
गौरव द्विवेदी
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
पूर्व आईएएस अधिकारी नेतराम (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी नेतराम और उनके सहयोगियों की 225 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इनके खिलाफ कथित कर चोरी की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आयकर कानून की धारा 132 (2बी) (अटैच करने की शक्ति) के तहत एक अस्थायी आदेश के जरिये विभाग ने दिल्ली, मुंबई, नोएडा और कोलकाता में 20 अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया। इसके साथ ही उनके लखनऊ स्थित आवास पर खड़ी तीन लग्जरी कार- एक मर्सिडीज और दो टोयटा फॉर्च्यूनर को भी जब्त कर लिया। इन कारों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके साथ ही विभाग ने 17 बैंक लॉकरों को भी सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इन लॉकरों की जांच की जाएगी ताकि राजस्व के हितों सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने इससे पहले 1979 बैच के प्रशासनिक अधिकारी के दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता और बरेली सहित करीब दर्जन भर ठिकानों पर 12 मार्च को छापेमारी की थी। उसमें कोलकाता स्थित मुखौटा कंपनियों में 98.82 करोड़ की फर्जी एंट्री दिखाई गई थी। उस दौरान आयकर विभाग ने 2.03 करोड़ नकद और 17.79 लाख की ज्वेलरी बरामद की थी। बसपा सुप्रीमो मायावती के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नेतराम राज्य के सचिव सहित अन्य शीर्ष पदों पर तैनात थे। छापेमारी में आयकर विभाग ने 50 लाख कीमत के महंगे पेन और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी जब्त किए थे।
विज्ञापन
जब्त डायरी में बीस अचल संपत्तियों का ब्योरा
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में नेतराम से संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व नौकरशाह नेतराम की लिखी एक डायरी भी जब्त की गई है। इसमें करीब बीस अचल संपत्तियों जैसे फार्म हाउस, बंग्ले, फ्लैट और अन्य व्यावसायिक संपत्तियां का ब्योरा है। अधिकारी ने कहा कि यह मामला मनीलॉन्ड्रिंग का उदाहरण है।