{"_id":"56d937144f1c1bb4048b45c3","slug":"pm-narendra-modi-s-got-a-new-hairstyle-have-you-noticed-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बच्ची को भूख लगने पर रेलवे प्रशासन ने दूध मुहैया कराया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रेन में बच्ची को भूख लगने पर रेलवे प्रशासन ने दूध मुहैया कराया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:55 PM IST
सार
- ट्रेन में बच्ची को लगी भूख
- मां ने किया ट्वीट
- रेलवे ने पहुंचाया दूध
- ट्वीट का कमाल
विज्ञापन
train
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बार फिर रेल मंत्री को ट्वीट करते ही जरूरतमंद बच्ची को गर्म दूध उपलब्ध कराया गया। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर महज पंद्रह मिनट के भीतर उसको दूध उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
यह दूसरी बार है जब रेलमंत्री के ट्विट पर फौरन कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री को राहत पहुंचाई गई है।
गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस के एस-12 में विंध्याचल से श्याम सुंदर शाह पत्नी सुशीला देवी और चार साल की बिटिया शताक्षी के साथ चढ़े। बच्चे को भूख लगने पर उन्हें याद आया कि वह दूध लेना भूल गए हैं।
विज्ञापन
15 मिनट में आया दूध
train
- फोटो : train
सुशीला देवी को जब कोई रास्ता नजर न आने पर उन्होंने रेल मंत्री को ट्वीट किया।
ट्वीट मिलते ही उत्तर रेलवे के डीआरएम एके लाहोटी के निर्देश पर वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय ने तुरंत दूध की व्यवस्था कराई। शाम को 5:30 बजे स्टेशन पहुंची ट्रेन के बर्थ नंबर 17 पर दूध उपलब्ध कराया गया।
इसके लिए शताक्षी के पिता श्याम सुंदर शाह व माता सुशीला देवी ने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया।