फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   party candidates for assembly seats in bihar election

गुप्तेश्वर पांडेय का दावा, बिहार में कहीं से भी जीत सकता हूं चुनाव

Fri, 25 Sep 2020 07:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Sep 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
party candidates for assembly seats in bihar election
गुप्तेश्वर पांडेय - फोटो : पीटीआई

तीन दिन पहले वीआरएस ले चुके बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दावा किया कि वो बिहार की किसी भी सीट से चुनाव जीत सकते हैं। पांडेय ने कहा कि एक अभियान के तहत लगातार उनका नाम राजनीति से जोड़ा जा रहा था। राजनीति करना अपराध नहीं है और अगर उन्हें राजनीति करनी होगी तो किसी अभियान चलाने वाले से पूछने नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन


पांडेय ने कहा, लोग बड़ी संख्या में मेरे पास आ रहे हैं, मुझे बता रहे हैं कि अगर मुझे राजनीति में आना है तो मुझे उनके जिले से चुनाव लड़ना चाहिए। हर कोई मेरे बहुत करीब है। यह जनता का फैसला होगा। अगर वे मुझे चाहते हैं, तो ही मैं राजनीति मैं राजनीति में आऊंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह एक दो दिन में तय करेंगे कि उन्हें राजनीति करनी है या नहीं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। अब तक 14 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने का न्योता दे चुके हैं। वहीं, पांडेय ने कहा कि अगर वो पद नहीं छोड़ते तो चुनाव आयोग उन्हें हटा देता। ये बेहद अपमानजनक होता क्योंकि कुछ लोग मेरे खिलाफ अभियान चला रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वह राजनीति में आना उनके गृह जिले (बक्सर) के लोगों की इच्छा से होगा। उन्होंने कहा, बक्सर मेरा गृह जिला है जहां मेरा जन्म और परवरिश हुई था। यह उनका निर्णय होगा।

भाजपा की रणनीति
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने फैसला किया है कि प्रत्येक जिले में पार्टी के स्थानीय कैडरों को अंतिम रूप से यह चुनना होगा कि उनकी विधानसभा सीटों में से कौन उम्मीदवार होगा।


राज्य के एक शीर्ष पार्टी नेता के मुताबिक, पार्टी ने इस उद्देश्य के लिए गुप्त मतदान के लिए बुधवार को  पटना में 10 बड़े हॉल बुक किए थे। ब्लॉक टू स्टेट लेवल पार्टी कैडर्स को विधानसभा सीट उम्मीदवार चुनने के लिए गुप्त बैलट के जरिये होने वाले मतदान के लिए तीन नाम देने का विकल्प दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed