फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Now the former army soldiers will take charge of the clean Ganga

गंगा सफाई का जिम्मा सेना के भूतपूर्व जवानों के हाथ, 532 जवानों के हाथों में है कमान

Sat, 30 Jun 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Now the former army soldiers will take charge of the clean Ganga
गंगा घाटों की सफाई करता कर्मचारी।

गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने गंगा टास्क फोर्स के नाम से कंपोजिट इको-टास्क फोर्स की 4 बटालियन बनाने के प्रस्ताव को पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। लेकिन अब गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए सेना के जवानों ने कमर कस ली है। अब पूर्व सैनिकों की सेना गंगा की रक्षा, साफ-सफाई और लोगों को गंगा में कचरा फेंकने से रोकेगी। 

विज्ञापन


भारतीय सेना नौ अधिकारियों और 29 जेसीओ सहित 'गंगा टास्क फोर्स' नामक 532 पूर्व सैनिकों की बटालियन बना रही है। वे इलाहाबाद, वाराणसी और कानपुर में तैनात किए जाएंगे। शुरुआत में 200 कर्मियों को संगठित किया गया है और इलाहाबाद में प्रशिक्षण चल रहा है। गंगा टास्क फोर्स के लिए पर्यवेक्षकों की यह सेना गंगा की साफ-सफाई और रक्षा करेगी साथ ही लोगों को गंगा में कचरा न फेंकने के लिए भी उत्साहित करेगी। सभी पर्यवेक्षक गंगा के प्रमुख घाटों पर गश्त कर लोगों को जागरूक करेंगे। वे इस काम में तीन साल तक लगे रहेंगे। 

विज्ञापन


स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि गंगा की सफाई में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए एक श्रृंखला का हिस्सा ही गंगा टास्क फोर्स के पर्यवेक्षक हैं। गंगा टास्क फोर्स के पर्यवेक्षक भूतपूर्व सैनिक भी मिट्टी के कटाव की जांच, जन जागरूकता पैदा करने, अभियानों में भाग लेने और जैव विविधता संरक्षण तथा नदी प्रदूषण की निगरानी के लिए नदी के किनारों पर वृक्षारोपण आदि करेंगे। उनकी तैनाती आगंतुकों के बीच अनुशासन लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि वे स्वच्छ गंगा मिशन के तहत जिला समितियों के साथ काम करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि इलाहाबाद में टास्क फोर्स ने करीब एक लाख पौधे और 15 लाख बीज गेंदों की नर्सरी उठाई है। उन्होंने कहा कि वे लोगों को सीवेज सिस्टम से जुड़े घरों को पाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ भी काम करेंगे। गंगा का काम शहरी विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, स्वच्छता और पेयजल मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय जैसे अलग-अलग विभाग से भी जुड़ा है, लिहाजा टास्कफोर्स में भी इनकी भागीदारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed